KBP Times

पूर्व CM चन्नी के बयान पर सियासत तेज, राजा वडिंग बोले- ‘..कोई खेलना चाहेगा तो जल जाएगा…’

Charanjit Singh Channi

Charanjit Singh Channi: पंजाब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कथित वीडियो को लेकर बवाल मच गया है. दरअसल, चन्नी को एक बैठक के दौरान यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस में अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और महासचिव जैसे सारे प्रमुख पद ऊंची जाति के नेताओं के पास हैं. इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में निचली जातियों से जुड़े कार्यकर्ताओं को आखिर जाना कहां चाहिए. चन्नी का बयान सामने आने के बाद कांग्रेस के भीतर और बाहर बहस तेज हो गई है. इसी बीच पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की प्रतिक्रिया आई है.

उन्होंने कहा कि इसके ऊपर यही कहना चाहूंगा कि अच्छा हो अगर इस तरह की चीजें ना आए. हमें पार्टी प्लेटफॉर्म्स पर बात करनी चाहिए. पंजाब में कोई भी व्यक्ति यदि जातिवाद की बात करेगा तो समझ लो कि वह सुसाइड कर रहा है. कोई भी व्यक्ति मैं चन्नी साहब की बात पर न जाते हुए, जात-पात से कोई खेलना चाहेगा तो वह जल जाएगा. अगर किसी से भी जाने-अनजाने कुछ ऐसा हुआ है तो मुझे लगता है कि मांफी मांग लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: “देश में ये कट्टरपंथी जिहादियों…” बागेश्वर सरकार के बयान पर बोले महंत सीताराम दास

“सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए”
वहीं कांग्रेस नेता उदित राज ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े पदों पर दलितों के प्रतिनिधित्व संबंधी बयान पर कहा कि नहीं, जो चन्नी जी कह रहे हैं, तो राहुल जी की ही फिलॉसफी है कि सामाजिक न्याय लागू होना चाहिए. उदयपुर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ, उसके बाद रायपुर में हुआ, लेकिन जमीन पर अभी तक उतर नहीं पाया है. तो सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए. कांग्रेस के ज्यादातर तो जो वोटर्स हैं, वो दलित हैं, और मुस्लिम समाज के लोग हैं, कमजोर वर्ग के लोग हैं.

“कांग्रेस पार्टी ने दलितों का उत्थान किया है”
उदित राज ने आगे कहा कि पंजाब का जो समीकरण है, बिगड़ा हुआ है. एक ही जाति के लोग अगर सभी जगह पर बैठे रहेंगे, तो दलितों में संदेश ठीक नहीं जाएगा. कांग्रेस पार्टी ने दलितों का उत्थान किया है, करेगी और कोई कर भी नहीं सकता. लेकिन इसको प्रॉपर प्लेटफॉर्म पर उठाना चाहिए, जो बातचीत करने का तरीका है, वैसे ही होना चाहिए.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

2

2