KBP Times

भागलपुर में 22 मजदूर से भरी नाव पलटी, 21 को निकाला, एक लापता

Rivers overflow and accident

Rivers :बिहार के भागलपुर में बुधवार को 22 मजदूरों से भरी नाव पलट गई। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर पानी के कटाव को रोकने के लिए रेत की बोरियां गंगा नदी किनारे डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक हिस्से का वजन कम हुआ और नाव पलटकर गंगा में समा गई। सभी मजदूर नदी में गिर गए । रेस्क्यू टीम ने 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं एक मजदूर अभी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।

नदियां खतरे के निशान से उपर

देश के कई राज्यों यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, हिमाचल में बारिश से नदियां उफान पर हैं। बिहार के बेगूसराय में गंगा उफान पर है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 50 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में –लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। चंदौली में मूसाखांड और लतीफशाह बांध ओवरफ्लो हो गए हैं, जिसके बाद उनके गेट खोल दिए गए हैं। लखीमपुर में शारदा नदी पर बने तमोलिन पुरवा बांध का एक हिस्सा कट गया। महोबा के जिला अस्पताल में पानी भर गया और इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने लगा।

मध्य प्रदेश में -पूर्वी हिस्से के बाद अब उत्तरी, पश्चिमी और मध्य हिस्सों में मानसून एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें –सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश ने की राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक CJ को हटाने की मांग

यह भी देखें- वार्ड 26 में पार्षद पर फूटा जनता का गुस्सा | टूटी सड़कों से परेशान लोग बोले- NOTA को देंगे वोट

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2