Justice : सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग की है। जस्टिस संदीप मेहता ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को पत्र लिखकर स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करने की भी मांग की। उन्होंने कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पर प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
ट्रांसफर की धमकी देते हैं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस संदीप मेहता ने सीजेआई को लिखे पत्र में बताया है कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा अक्सर अपने साथी जजों को ट्रांसफर जैसी कार्रवाई की धमकी देते हैं। वहीं खुद को सीजेआई के करीबी होने का दावा करते हैं। जस्टिस मेहता ने सीजेआई को लिखा है कि आपसे बार-बार यह अनुरोध करता रहा हूं कि राजस्थान हाईकोर्ट में किसी अन्य राज्य से मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का निर्णय लिया जाए, ताकि इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को रोका जा सके। मेरे विचार में इस अनुरोध की लगातार अनदेखी करना संस्था के हित के पूरी तरह से खिलाफ है। बता दें जस्टिस संदीप मेहता ने एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने के लिए 2, 10 और 17 अगस्त को सीजेआई को लेटर लिखे हैं।
राजस्थान हाईकोर्ट के कई जज उनसे परेशान
रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस मेहता ने लिखा- ऐसे कई अनगिनत उदाहरण हैं, जिनमें जस्टिस शर्मा ने एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर अपनी शक्तियों का इस्तेमाल ऐसे तरीकों से किया, जो संस्थान के प्रमुख के लिए शोभा नहीं देता है। जस्टिस मेहता ने कहा- मुझे जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के न्यायिक कामकाज के बारे में कई शिकायतें मिली हैं, जो पहली नजर में उनकी ईमानदारी पर सवाल खड़े करती हैं। राजस्थान के मेरे दौरों के दौरान, राजस्थान हाईकोर्ट के कई जज मुझसे मिले और जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के व्यवहार पर अपना दुख जताया।
यह भी पढ़ें –अमेरिका में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च कॉम्प्लेक्स, हजारों स्टारशिप रॉकेट होंगे लॉन्च
यह भी देखें-वार्ड 26 में पार्षद पर फूटा जनता का गुस्सा | टूटी सड़कों से परेशान लोग बोले- NOTA को देंगे वोट



