Mallikarjun Kharge Controversial Remark: भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा RSS-BJP को जहरीला सांप बताने वाले बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे भाषा की मर्यादा को तोड़ते हुए एक इतनी उम्रदराज व्यक्ति होकर हल्की बातें कर रहे हैं. उन्होंने गुजरातियों को जाहिल कहा. जिस गुजरात ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल, मोरारजी देसाई और नरेंद्र मोदी दिया, उस गुजरात को जाहिल कहकर पूरे गुजरातियों का अपमान किया है. साथ में ये कहना कि नमाज के बीच अगर ज़हरीला सांप आए तो नमाज़ छोड़कर पहले उसे मार देना, ऐसे ही ज़हलीरा सांप भाजपा और आरएसएस है. ये बहुत गैरजिम्मेदाराना बयान है. मल्लिकार्जुन खरगे को माफी मांगनी चाहिए. इस तरह की भाषा बोलकर जिस तरह वह कांग्रेस की संस्कृति दिखा रहे हैं, वो दुर्भाग्यपूर्ण है.
“पवन खेड़ा की आदत अनर्गल बयानबाजी करने की हो गई है”
वहीं शाहनवाज़ हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने असम सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा के कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर दिए बयान ‘पाताल में भी छिप गए तो उठा लाएंगे…’ पर कहा कि पवन खेड़ा की आदत अनर्गल बयानबाजी करने की हो गई है. एक नहीं, 99 गलतियां वह पहले कर चुके थे. पवन खेड़ा ने ये 100वीं गलती की है. अनर्गल आरोप लगाना, तमीज़ का दायरे तोड़ने की उन्हें आदत हो गई थी. इस बार पाला हेमंत बिस्वा सरमा से पड़ा है. वह कांग्रेसियों की पूरी जड़ को जानते हैं. हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि वो पाताल में भी छिपे होंगे, तो असम पुलिस निकाल कर लाएगी, क्योंकि झूठ बोलना, फर्जी आरोप लगाना, ये दुर्भाग्यपूर्ण है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान में सीज़फ़ायर की घोषणा के बाद श्रीनगर-बांदीपोरा में जश्न, CM अब्दुल्ला बोले- आखिर क्या हासिल हुआ..
“कई फर्जी वोट टीएमसी के लोग बनवाते थे”
इसके अलावा शाहनवाज़ हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने पश्चिम बंगाल में SIR के माध्यम से हटाए गए वोटर्स के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बंगाल में जो अवैध वोट पाए गए, उन्हें SIR में चिन्हित किया गया है. पश्चिम बंगाल में जानबूझकर कई फर्जी वोट टीएमसी के लोग बनवाते थे. एक नहीं, दस-दस जगह वोटर आई-कार्ड रखते थे. वो सब वोट उनके निकल गए हैं. ममता बनर्जी जी नॉमिनेशन कर रही हैं, लेकिन इस बार वह बुरी तरह से हारेंगी.



