US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह के सीज़फ़ायर पर सहमति बनी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान द्वारा सीज़फ़ायर की घोषणा के बाद भारत के जम्मू-कश्मीर में जश्न का माहौल देखने को मिला. लोगों ने जमकर नारेबाजी और आतिशबाजी की. बांदीपोरा में शिया बहुल इलाकों में जश्न मनाया गया. बता दें कि इससे पहले अमेरिका-ईरान युद्ध के विरोध में जम्मू-कश्मीर में व्यापक प्रदर्शन देखने को मिले थे. जम्मू-कश्मीर की विधानसभा के अंदर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने इजरायल अमेरिका विरोधी नारे लगाए थे. कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप और इजरायली नेताओं के पुतले भी फूंके थे. कश्मीर के कुछ इलाकों में तनाव के बाद सुरक्षा प्रतिबंध भी लगाए गए थे.
“अमेरिका को आखिर हासिल क्या हुआ?”
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि तो, संघर्ष-विराम की वजह से एक जलडमरूमध्य फिर से खुल गया है एक ऐसा जलडमरूमध्य जो युद्ध शुरू होने से पहले सभी के लिए खुला था और जिसका इस्तेमाल कोई भी आज़ादी से कर सकता था। आखिर इस 39 दिन के युद्ध से अमेरिका को हासिल क्या हुआ?”
So the ceasefire allows a strait to reopen, a strait that was open & freely available to everyone to use before the war started. What exactly did this 39 day war achieve for the US? #UnjustWar
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) April 8, 2026
यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान सीजफायर ऐलान के बाद इजरायली PM का बड़ा बयान, कहा- न्यूक्लियर, मिसाइल और टेरर का खतरा…
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिन से जारी युद्ध अब थम सकता है. अमेरिका-इजरायल और ईरान पर संयुक्त हमलों से शुरू हुई जंग में अब सीजफायर का ऐलान हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद यह फैसला लिया गया है. सीजफायर से पहले सोमवार को ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित निकलने का रास्ता नहीं दिया गया तो उनकी पूरी सभ्यता को खत्म कर देंगे. ट्रंप ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी हमले की धमकी दी थी.



