KBP Times

“दिमाग पूरी तरह से खराब हो चुका…” मणिशंकर अय्यर के बयान पर BJP प्रवक्ता अजय आलोक का पलटवार

Mani Shankar Aiyar Controversy

Mani Shankar Aiyar Controversy: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने भारत-पाकिस्तान संबंधों पर बयान देते हुए कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच बातचीत सबसे आसान हो सकती है. क्योंकि दोनों देशों की भाषा, सोच और संस्कृति काफी हद तक एक जैसी है. भारतीय-पाकिस्तानी एक-दूसरे को आसानी से समझ सकते हैं. साथ ही सवाल उठाया कि भारत-अमेरिका और इजरायल के इतना करीब क्यों हो गया है और रूस पर इतना निर्भर क्यों है. उन्होंने कहा कि अगर 1947 में बंटवारा न हुआ होता तो दोनों देशों के लोग एक ही देश के नागरिक होते. अय्यर ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि अगर सच में हिम्मत है तो आमने-सामने बैठकर बातचीत करनी चाहिए. भारत-पाकिस्तान को अपनी शिकायतों और मतभेदों पर लगातार बातचीत जारी रखनी चाहिए. भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने मणिशंकर अय्यर के बयान पर पलटवार किया है.

अजय आलोक ने कहा कि मणिशंकर अय्यर का दिमाग पूरी तरह से खराब हो चुका है. यह बात प्रमाणित है. यह हमने नहीं किया, यह तो कांग्रेस ने खुद किया है. वो पागलपने में कभी प्रधानमंत्री को चायवाला कहते हैं कभी कहते है दिमाग खराब हो गया है. उनको जान कौन पूछ रहा है. क्या उनके कहने पर हम पाकिस्तान से संवाद स्थापित करेंगे. उनको बोलिए भारत की नागरिकता छोड़ दें और वहीं(पाकिस्तान) जाकर बस जाएं. वहीं लोग उनको पूछेंगे, यहां तो उनको कोई पूछ नहीं रहा.

“बड़े पैमाने पर उनकी इन्वेस्टमेंट देश में हो रही है”
मणिशंकर अय्यर के बयान ‘पाकिस्तान से सीधे संवाद जरूरी’ पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बिल्कुल वह हमारा पड़ोसी देश हैं, उससे बात करनी चाहिए. बांग्लादेश से बात करनी चाहिए, नेपाल से करनी चाहिए, श्रीलंका से करनी चाहिए. कहीं न कहीं फेडरेशन बनना बहुत जरूरी है. बातचीत करके इसका हल निकालना चाहिए. वह मुस्लिम कंट्री हैं, इसलिए उसके खिलाफ हर दिन बोलना बिल्कुल गलत बात है. आज ऐसा है कि मुस्लिम कंट्री जो हैं, दूसरे अरब देशों की, उनकी वजह से हमें तेल वगैरह मिल रहा है. बड़े पैमाने पर उनकी इन्वेस्टमेंट देश में हो रही है.

यह भी पढ़ें: “TMC के विनाश का समय आ गया…” विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान से पहले बीजेपी ने बोला हमला

“मणिशंकर बोले-मोदी को नीच नहीं,नीच किस्म का आदमी कहा था”
वहीं जयपुर में कार्यक्रम के दौरान मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के लिए कई साल पहले नीच शब्द का इस्तेमाल करने पर हुए विवाद पर एक बार फिर उसी तरह का बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि मैंने उन्हें नीच कहा लेकिन मैंने उन्हें नीच नहीं कहा बल्कि नीच किस्म का आदमी कहा था. अय्यर ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि मैंने उन्हें नीच जात का कहा, लेकिन मैंने उनको कभी नीच जात का नहीं बुलाया. मैंने कहा था कि उनका(पीएम मोदी) का चरित्र नीच है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2