Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ज्यादा असहज महसूस होता है, क्योंकि एकदम जैसे टपोरी की तरह वो आते हैं और किसी को भी ‘ये, तू ऐसे करके, तू तड़ाक’ करते हैं. यह बहुत असहज है वो जिस तरह से खुद को प्रस्तुत करते हैं. उन्हें अपनी बहन को देखना चाहिए. उनके व्यवहार में शिष्टाचार और सुंदर और शालीनता है. लेकिन राहुल गांधी वैसे नहीं है.
बता दें कि कंगना (Kangana Ranaut) का बयान संसद परिसर में राहुल गांधी के कथित आचरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है. 200 से अधिक पूर्व नौकरशाहों, राजनयिकों और सेवानिवृत अधिकारियों ने एक पत्र लिखकर राहुल गांधी के व्यवहार पर चिंता जताई थी. पत्र में संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन, सीढ़ियों पर धरना और अनौपचारिक जमावड़े पर अनुचित और स्थापित मानदंडों के खिलाफ बताया था. वहीं पत्र पर साइन करने वालों ने दावा किया कि उक्त आचरण लोकसभा स्पीकर द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन है. राहुल गांधी को सार्वजनिक माफी की मांग की है. मामले को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है.
“उन्हें किस चीज़ की आदत थी”
वहीं दूसरी तरफ भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान ‘टपोरी की तरह आते हैं…’ पर भी सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस विधायक असलम शेख ने कंगना के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कंगना जी को अपने बारे में भी जानना चाहिए बहुत ज़्यादा पीछे जाने की ज़रूरत नहीं है. आप गूगल से पता कर सकते हैं कि वह पहले क्या करती हैं और उन्हें किस चीज़ की आदत थी. वह किस तरह की ज़िंदगी जीती थी, वह खुद बताती हैं. वह देखने के बाद यह सामने आ जाएगा कि उनका बयान कितनी वेल्यू रखता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के पालम में आग का तांडव, 9 जिंदा जले, 2 लोगों ने कूदकर जान बचाई
“भाजपा को मैं शाबाशी दूंगा”
कांग्रेस विधायक असलम शेख (Aslam Shaikh) ने आगे कहा कि पार्टी टिकट देते समय व्यक्ति के बारे में जानकारी लेती है कि उसने किस तरह से काम किया है, कैसे सेवा की है. भाजपा को मैं शाबाशी दूंगा कि उन्होंने उनका पुराना वीडियो देखकर उन्हें प्रमोट करने का काम किया है. इनसे आप और क्या ही उम्मीद कर सकते हैं. इसी तरह के बयान आएंगे. उन्होंने कहा कि कंगना रनौत क्या करती थीं, उन्हें किस चीज़ की आदत थी. आप गूगल पर देख लीजिए वह खुद बता रही हैं कि मैं जब परेशान थी तो क्या करती थी, क्या तरीका था, क्या खाती पीती और सूंघती थीं. उन्होंने खुद बताया है. इससे सिद्ध होता है कि क्या है वो.



