KBP Times

भारत में नए अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने की PM मोदी से मुलाकात, 12 जनवरी से संभालेंगे दूतावास की कमान

Sergio Gor : भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर नई दिल्ली पहुंच गए है, गोर ने पीएम मोदी से मुलाकात की

Sergio Gor : भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर नई दिल्ली पहुंच गए है, गोर ने पीएम मोदी से मुलाकात की। अमेरिका में दूसरी बार सत्ता में लौटने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है. 22 अगस्त 2025 को ट्रंप ने इसकी घोषणा की थी. इस नियुक्ति के साथ ही सर्जियो गोर को दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका का विशेष दूत भी बनाया गया है.

अमेरिकी सीनेट से अक्टूबर 2025 में मंजूरी मिलने और 11 नवंबर को शपथ लेने के बाद सर्जियो गोर अब भारत में कार्यभार संभालने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं. वह 12 जनवरी को औपचारिक रूप से भारत में अमेरिकी राजदूत का पद ग्रहण करेंगे. भारत पहुंचने के बाद सर्जियो गोर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ग् पर लिखा, श्भारत वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है. हमारे दोनों देशों के लिए आगे अविश्वसनीय अवसर हैं.श्

सर्जियो गोर पहले भी आ चुके हैं भारत

इससे पहले अक्टूबर 2025 में सर्जियो गोर भारत आए थे. उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की थी. प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद गोर ने लिखा था, श्प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सम्मान की बात है. आने वाले महीनों में भारत के साथ हमारा रिश्ता और मजबूत होगा.श्

कौन हैं सर्जियो गोर?

सर्जियो गोर को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेहद करीबी माना जाता है. भारत में राजदूत बनने से पहले वह ट्रंप प्रशासन में हेड ऑफ प्रेसिडेंशियल पर्सनल अपॉइंटमेंट्स के पद पर कार्यरत थे. अमेरिका में उन्हें ट्रंप का दाहिना हाथ कहा जाता है. जब ट्रंप ने गोर की नियुक्ति की घोषणा की थी, तब उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा था, ष्सर्जियो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. वह कई सालों से मेरे साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने मेरे ऐतिहासिक चुनाव अभियान में काम किया है और मेरी सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबें प्रकाशित की हैं. दक्षिण और मध्य एशिया के लिए मुझे ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी, जिस पर मैं पूरा भरोसा कर सकूं और जो मेरे एजेंडे को आगे बढ़ा सके. सर्जियो गोर एक बेहतरीन राजदूत साबित होंगे.

जन्म, शिक्षा और अनुभव

39 वर्षीय सर्जियो गोर का जन्म साल 1986 में उज्बेकिस्तान में हुआ था. 1991 में उनका परिवार अमेरिका चला गया. उन्होंने जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है. गोर ने अमेरिकी राजनीति में लंबा अनुभव हासिल किया है. वह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा, अमेरिकी सीनेट और कई राष्ट्रपति चुनाव अभियानों में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

अमेरिकी सीनेट में वह उप मुख्य स्टाफ के रूप में भी काम कर चुके हैं, जहां उन्हें संचार और विधायी मामलों का वर्षों का अनुभव मिला. सर्जियो गोर कई भाषाएं जानते हैं और अब तक 85 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें : ईरान सरकार की दमन नीति शुरु, विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर गोलाबारी के निर्देश, 217 की मौत

ट्रेड डील के बीच अहम जिम्मेदारी

सर्जियो गोर ऐसे समय में भारत में कार्यभार संभाल रहे हैं, जब भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (ठज्।) को लेकर बातचीत जारी है. इस ट्रेड डील पर पूरी दुनिया की नजर है. हालांकि बातचीत फरवरी 2025 से ही शुरू हो गई थी, लेकिन अब तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है. अमेरिका की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ भी लगाया जा चुका है. दोनों देशों के प्रतिनिधि इस समझौते को जल्द पूरा करने की कोशिश में लगे हैं. ऐसे में ट्रंप के सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले राजदूत के भारत आने से उम्मीद की जा रही है कि ट्रेड डील पर बातचीत में तेजी आ सकती है.

ट्रंप के भारत दौरे पर भी नजर

राजदूत गोर के भारत आने के बाद अब सबकी नजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर भी है. अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रंप अब तक भारत नहीं आए हैं. भारत को साल 2025 में क्वाड सम्मेलन की मेजबानी करनी थी, जो अब तक नहीं हो सका है. ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रंप के अगले भारत दौरे में सर्जियो गोर की भूमिका काफी अहम हो सकती है.

यह भी देखें : किस पार्टी का हाथ थामेंगे नरेश मीणा? 2028 से पहले खुद किया बड़ा खुलासा | Rajasthan Politics

वीजा समस्या पर भी उम्मीद

भारतीय नागरिकों के लिए अमेरिकी वीजा एक बड़ा मुद्दा रहा है. फिलहाल वीजा अपॉइंटमेंट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर इस वीजा वेटिंग समय को कम कराने के लिए कोई ठोस पहल कर सकते हैं. सर्जियो गोर पर भारत अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी. साथ ही दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों को नई ऊंचाई देने का भी दायित्व रहेगा.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

2

2