Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज नामांकन का आज अंतिम दिन है और सबकी निगाहें पटना पर टिकी हुई है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए आज नामांकन कर दिया है. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. इससे पहले नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर राज्यसभा जाने की इच्छा जताई थी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.
“मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा”
नीतीश कुमार ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं. मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.
यह भी पढ़ें: भारत और फिनलैंड सरकार के बीच व्यापार समझौता, PM मोदी बोले- नोकिया के मोबाइल फोन और…
“ये शानदार दूरदर्शन है”
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार के लिए ये शानदार दूरदर्शन है. आधारभूत संरचना से लेकर, आम लोगों के जीवन की बेहतरी के लिए एक दूरदर्शी नेता के तौर पर नीतीश कुमार ने सोचा और उसे जमीन पर उतारा. नीतीश कुमार के योगदान की चर्चा दशकों तक होती रहेगी और ये फैसला उन्होंने लिया. कार्यकर्ताओं के लिए इस फैसले को आत्मसात करना बहुत सहज नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी भावनाएं एक्स पर रखी हैं और निसंदेह जब एक दृढ़निश्चयी नेता के तौर पर जब वे फैसले लेते हैं तो उस फैसले को अमलीजामा पहनाते हैं.



