KBP Times

‘जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया उस दिन हिंदू नहीं बचेगा’ धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर धर्मगुरुओं ने क्या कहा?

Dhirendra Krishna Shastri

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया उस दिन हिंदू नहीं बचेगा वाले बयान पर धर्मगुरुओं की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही है. अयोध्या के महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्यों कहा है, इस बात को जानना चाहिए. हिंदुओं को एकजुट करने के लिए उन्होंने कहा है. जिस तरह हिंदू आपस में बिखर रहा है, भाई-भाई से दुश्मनी कर रहा है, साधु समाज में भी एकता नहीं है. हिंदू नहीं जगेगा तो बिखर जाएगा. हिंदुओं को नष्ट कर दिया जाएगा पूरी तरह से इस्लामिक राज आ जाएगा. मुसलमानों की आबादी जहां अधिक है और हिंदुओं की कम है, वहां हिंदुओं को मारा जा रहा है, काटा जा रहा है.

“विधर्मियों को चीर-फाड़कर रख देगा”
आर्य संत वरुण दास वेदांती जी महाराज ने कहा कि भारत में लगभग ऐसा नहीं होने वाला है. जिस दिन ऐसी कभी स्थिति आएगी, तो हिंदू सोया हुआ समाज जरूर है, लेकिन सोया हुआ शेर भी है. दहाड़ मारकर जब ये उठेगा, तो ये विधर्मियों को चीर-फाड़कर रख देगा. तिरंगे पर कभी चांद नहीं आएगा. जब भी चांद आना होता है, तो हरे पर आना होता है. तब तिरंगा भी नहीं बचेगा, तो चांद आने के सवाल ही नहीं है. लेकिन हिंदू जागरूक हो जाना चाहिए कि कभी भविष्य में इस प्रकार की कोई चीजें न आएं कि भारत की संप्रभुता पर खतरा मंडरा सके.

यह भी पढ़ें: पूर्व CM चन्नी के बयान पर सियासत तेज, राजा वडिंग बोले- ‘..कोई खेलना चाहेगा तो जल जाएगा…’

“मुसलमानों को भड़काने का काम किया है”
सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के संत देवेशाचार्य महाराज (Dhirendra Krishna Shastri) ने कहा कि चांद की बात छोड़िए. जिस दिन इनकी संख्या 10% और बढ़ जाएगी उस दिन हिंदू नहीं सुरक्षित रहेगा. आपने महाराष्ट्र चुनाव में देखा होगा कि ओवैसी ने किस तरह मुसलमानों को भड़काने का काम किया है. हिंदुओं के विरोध में उकसाने का काम किया है कि हमारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री होना चाहिए. आज वह 25% होने पर यह मांग कर रहे हैं, कल जब वह 30-40% हो जाएंगे तो आपसे छीनकर लेंगे. हिंदू सोया हुआ है, वह अपने हित की बात नहीं कर पा रहा है. सजग नहीं हो पा रहा है. ऐसी स्थिति में बागेश्वर धाम सरकार ने जो बीड़ा उठाया है वह बहुत सराहनीय है. सभी हिंदुओं को संगठित होने की आवश्यकता है अन्यथा आने वाले समय में न हम बचेंगे, न हमारी बहन-बेटियां बचेंगी और न हमारा धर्म बचेगा.

“संतों की जो दृष्टि होती है और दूर दृष्टि होती है”
साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास ने कहा कि देखिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने जो कहा है, वह सही कहा है. संतों की जो दृष्टि होती है और दूर दृष्टि होती है, जिस तरह से हमारे देश में ये कट्टरपंथी जिहादियों के द्वारा आतंक फैलाया जा रहा है, सनातन संस्कृति को मिटाया जा रहा है, निश्चित तौर पर जिस दिन तिरंगे में चांद का स्वरूप आ जाएगा, न यहां पर कोई वर्मा, न शर्मा, न पंडित, न ठाकुर, न दलित कोई भी बचने वाले नहीं हैं. जिस तरह से पड़ोसी मुल्क में अल्पसंख्यक काटे जा रहे हैं, मारे जा रहे हैं, पीटे जा रहे हैं, हिंदू बहन बेटियों की इज़्ज़त लूटी जा रही है, वह किसी से छिपी नहीं है. वह घटना भारत में भी घट सकती है. इसलिए सब से पहले सभी लोग संगठित होकर चेतना जरूरी है. संत महापुरुष ही मार्गदर्शक होते हैं, पथप्रदर्शक होते हैं, भविष्यवक्ता होते हैं, उन्होंने जो कहा वह शत प्रतिशत सही कहा है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

2

2