KBP Times

राम मंदिर से आभूषण चुराकर बनवा लिए सोने के बिस्कुट? SIT को अंदेशा, आपस में बांटी जाती थी चोरी की रकम

Ram Mandir Donation Scam

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. मीडिया रिपोट्स की मानें तो एसआईटी ने आशंका जताई है कि राम मंदिर से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों को गलाकर उनकी पहचान मिटाने की कोशिश की गई है. चोरी से जुड़े आभूषण बरामद नहीं होने से जांच एजेंसियों का संदेह और गहरा गया है. जिसके बाद आभूषणों के रिकॉर्ड, उनके रखरखाव और बहुमूल्य धातुओं से जुड़े दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है.

SIT अधिकारियों ने रामलला के दर्शन करने के बाद प्रभारी केडी बाबू से मंदिर में रखे आभूषणों और बहुमूल्य वस्तुओं की विस्तृत जानकारी ली है. जांच टीम ने आभूषणों और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं से जुड़े अभिलेख, रिकॉर्ड तथा सरकार के उपक्रम मिंट के साथ हुए लेन-देन का पूरा विवरण भी मांगा है. जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में भी जुटी है कि कहीं कथित तौर पर सोने-चांदी के आभूषणों को गलवाकर उनकी पहचान तो खत्म नहीं कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक,SIT को कार्रवाई के दौरान आभूषण बरामद नहीं हुए हैं. जिसके चलते यह एंगल भी जांच में शामिल किया गया है.

आपस में बांटी जाती थी चोरी की रकम
वहीं दूसरी तरफ पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ में कई ऐसी बातें सामने आई है. जो इस अहम नेटवर्क को समझने के लिए महत्वपूर्ण है. अविनाश ने माना कि चढ़ावे से निकाली गई रकम आरोपियों के बीच बांटी जाती थी. चोरी के सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने की कोशिश होती थी. 13 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड के बाद अविनाश शुक्ला को जेल भेज दिया गया है. सूत्रों की मानें तो पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान अविनाश शुक्ला को करीब 45 दिनों की सीसीटीवी फुटेज दिखाई. जिसे देखने के बाद अविनाश टूट गया और उसने अपने चोरी की भूमिका को स्वीकार कर लिया. पूछताछ में उसने माना कि वो चढ़ावे की रकम में हेराफेरी करता था और वो इस काम में अकेला शामिल नहीं था. बल्कि चोरी के बाद सभी आरोपी आपस में रकम का बंटवारा करते थे. इस पूरे नेटवर्क में टित्रू यादव दबदबा था. उसकी बात अंतिम मानी जाती थी, पूरी योजना में उसकी अहम भूमिका थी.

अविनाश के मुताबिक, टित्रू यादव कहता था कि सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिए जाएंगे, कुछ नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर के बाद केदारनाथ-बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी का दावा, कई कर्मचारियों को नोटिस

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2