KBP Times

असम से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, कहा- हार की हताशा में देश के खिलाफ मोर्चा खोल…

Narendra Modi

Narendra Modi: असम के सिलचर में आज(14मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन किया. यह पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड चार-लेन वाला हाई-स्पीड कॉरिडोर है. लगभग 22,860 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाला यह 166 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर, मेघालय और असम के बीच कनेक्टिविटी में काफी सुधार लाएगा. इस परियोजना से गुवाहाटी और सिलचर के बीच की दूरी कम हो जाएगी और यात्रा का समय 8.5 घंटे से घटकर लगभग 5 घंटे रह जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में आर्थिक विकास और सीमा-पार व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिलचर को तो बराक घाटी का गेटवे कहा जाता है. यह वह जगह है जहां इतिहास, भाषा, संस्कृति और उद्यम ने मिलकर अपनी एक विशेष पहचान बनाई. यहां इतनी विविधता को अपनी ताकत बनाकर आप सभी भाईचारे के साथ, सद्भाव के साथ इस पूरे क्षेत्र का विकास कर रहे हैं, यह बराक घाटी का बहुत बड़ा सामर्थ्य है.

“डबल इंजन सरकार स्थिति को बदल रही है”
पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि आजादी के अनेक दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने पूर्वोत्तर को दिल्ली और दिल, दोनों से ही दूर रखा. कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को एक प्रकार से भूला दिया था लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पूर्वोत्तर को ऐसे जोड़ा है कि आज हर तरफ इसकी चर्चा है. आज पूर्वोत्तर भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र है, दक्षिण पूर्व एशिया के साथ भारत को जोड़ने वाला सेतु बन रहा है. उन्होंने कहा कि जैसे कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को अपने हाल पर छोड़ दिया था, ठीक वैसे ही बराक घाटी को भी बेहाल करने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका रही है. जब देश आजाद हुआ तो कांग्रेस ने ऐसी सीमा खींचने दी जिससे बराक घाटी का समुद्र से संपर्क ही हट गया, जो बराक घाटी कभी एक औद्योगिक केंद्र के रूप में जानी जाती थी उससे उसकी ताकत ही छीन ली गई. आजादी के बाद भी दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रही लेकिन बराक घाटी के विकास के लिए कुछ खास नहीं हुआ. भाजपा की डबल इंजन सरकार इस स्थिति को बदल रही है.

यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर के लिए कई शहरों में मारामारी, लाइन में लगे 2 लोगों की हार्ट अटैक से मौत

“उसके बावजूद भी एक रुपया भी नहीं दिया”
प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कहा कि यह सिर्फ एक हाईवे परियोजना नहीं है, यह पूर्वोत्तर के लोगों के दशकों पुराने इंतजार का अंत हो रहा है. इस कॉरिडोर से सिलचर, मिज़ोरम, मणिपुर और त्रिपुरा, यह सभी राज्य जुड़ने वाले हैं. इन तीनों राज्यों से आगे बांग्लादेश और म्यांमार है और फिर आगे दक्षिण पूर्व एशिया का विशाल बाज़ार है. यानि बराक घाटी एक उज्ज्वल भविष्य की ओर जुड़ने का आज शिलान्यास कर रही है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कदम उठा रही है. कल ही गुवाहाटी से मैंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी की है. कांग्रेस वालों ने इतने साल राज किया, प्रधानमंत्री तो असम से चुनकर गए थे लेकिन उसके बावजूद भी एक रुपया भी नहीं दिया.

“कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हार रही है”
पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि आज मैं सिलचर से असम को सावधान, सतर्क करना चाहता हूं. आपने कांग्रेस को असम से बाहर किया, आज देश का हर राज्य कांग्रेस को सिखा रहा है. कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हार रही है, अब निकट भविष्य में कांग्रेस खुद के पराजय की सेंचुरी करने वाली है. हार की हताशा से भरी कांग्रेस ने देश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, कांग्रेस के नेता देश को बदनाम करने में जुटे हैं. दिल्ली में इतनी बड़ी AI समिट हुई. कांग्रेस ने इस समिट को बदनाम करने के लिए कपड़ा फाड़ प्रदर्शन किया. पूरे देश ने इसकी आलोचना की लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार इसे भी अपना मेडल बता रहा है, इसकी वाहवाही कर रहा है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2