Assam Assembly Election 2026:असम के धेमाजी जिले के गोगामुख में आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि असम के चुनाव की घोषणा के बाद ये मेरी पहली जनसभा है. ये जो सामने जनसमुद्र है, युवाओं का ये उत्साह, बहनों-बेटियों का ये आशीर्वाद, ये प्यार इस बात की खुली घोषणा है कि इस बार हैट्रिक पक्की है. आप सबके आशीर्वाद से मुझे प्रधानमंत्री के रूप में हैट्रिक बनाने का अवसर मिला. आप सबके आशीर्वाद से इस मैदान में भी हैट्रिक लगाने का अवसर मिला है, मैं यहां तीसरी बार आया हूं और आपके आशीर्वाद से असम में सरकार भी हैट्रिक बनाने वाली है.
“भाजपा-NDA सरकार की हैट्रिक लगनी तय है”
पीएम मोदी ने कहा कि पहले सर्वानंद सोनोवाल का नेतृत्व और फिर हिमंता विश्व शर्मा की अगुवाई में असम ने बीते 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है. असम के ये चुनाव विकसित असम से विकसित भारत बनाने का चुनाव है. इस बार भाजपा-NDA सरकार की हैट्रिक लगनी तय है और कांग्रेस की पराजय की भी हैट्रिक होने वाली है. कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार की पराजय की सेंचुरी लगने वाली है. असम भाजपा ने कल एक शानदार संकल्प पत्र जारी किया है. कल मंगलवार था, मंगलवार का जारी हुआ ये संकल्प पत्र असम में और मंगल लाने वाला है. ये मंगलवार को आया मंगल पत्र है.
यह भी पढ़ें: कमर्शियल LPG की कीमत में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार पर भड़का विपक्ष, कहा- बहुत बड़ा भूचाल आने वाला है…
“बेटियों के साथ कोई धोखाधड़ी ना कर सके”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारी बेटियों के साथ कोई धोखाधड़ी ना कर सके, बेटियों का मान-सम्मान और जीवन सुरक्षित रहे इसके लिए भी अनेक बड़ी घोषणाएं की गई है. असम में UCC लागू करना और हमारे आदिवासी समाज, छठी अनुसूची क्षेत्र की परंपराओं को सुरक्षित रखना या असम की पहचान बचाने के लिए बहुत बड़ी घोषणाएं हैं. भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है. बीते 1 दशक में असम ने विकास का एक लंबा सफर तय किया है. ये जो 20-25 साल के नौजवान हैं इन्होंने भाजपा-एनडीए का सुशासन ही देखा है. इन्होंने कांग्रेस के राज का वो काला दौर नहीं देखा है. जब असम से केवल बम, बंदूक, दंगों और कर्फ्यू की खबरें आती थी. डबल इंजन सरकार ने असम को स्थायी शांति की नई राह दिखाई है. असम की हजारों संतानें बीते एक दशक में बंदूक छोड़ कर एक नए भविष्य से जुड़ी है.
“असम की चर्चा चाय के लिए होती थी”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक समय था, जब दुनिया में असम की चर्चा चाय के लिए होती थी. अब असम को दुनिया, चाय के साथ-साथ चिप से भी पहचानेगी. वो दिन दूर नहीं, जब असम के सेमीकंडक्टर प्लांट से चिप का उत्पादन शुरू हो जाएगा. ये असम को आधुनिक टेक्नोलॉजी के एक बहुत बड़े हब के रूप में विकसित करेगा. आने वाले समय में फोन हों, गाड़ियां हों, टीवी, फ्रिज हों, ये सभी सामान असम की चिप से ही चलने वाले हैं. यही विकसित असम का हमारा रोडमैप है.
JDA की बड़ी लापरवाही! रामबाग का Smart Toilet बना खंडहर | High Court के पास गंदगी का अड्डा



