KBP Times

Asian Games 2026; भारत को क्रिकेट, हॉकी, गोल्फ, तीरांदाजी और रेस में Gold

India win gold in hockey

India win Gold Medal : भारत ने एशियन गेम्स में 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 5-1 से हराया। शनिवार को भारत ने मेंस क्रिकेट, आर्चरी, गोल्फ और कुश्ती में भी 1-1 गोल्ड जीता। भारत अब 21 गोल्ड सहित कुल 85 मेडल के साथ टैली में चौथे स्थान पर आ गया है।

रेसलर अमन सेहरावत ने सोना जीता

 रेसलर अमन सेहरावत ने पुरुषों के 57 kg में सोना जीता। यह शनिवार को भारत का चौथा गोल्ड मेडल है। इससे पहले टीम इंडिया ने मेंस क्रिकेट, प्रणवी उर्स ने गोल्फ और 17 साल की कुमकुम मोहोद ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीते। भारत 82 मेडल के साथ मेडल टैली के 5वें स्थान पर है। इससे पहले 17 साल की तीरंदाज कुमकुम मोहोद रिकर्व महिला इंडिविजुअल कैटेगरी में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता गोल्ड

भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद गोल्ड जीत लिया। टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। भारत के लिए एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने किया। इससे पहले भारत ने 1982 में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड जीता था। भारत को एशियन गेम्स के 13वें दिन 6 गोल्ड मिले। बॉक्सर अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता, जबकि इससे ठीक पहले सुजीत कलकल ने रेसलिंग के पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में गोल्ड अपने नाम किया। शुक्रवार को बॉक्सर परवीन हुड्‌डा ने विमेंस 65 किग्रा और लवलीना बोरगोहेन ने विमेंस 75 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता। इसके साथ पहली बार 3 भारतीय मुक्केबाज एक ही एशियन गेम्स में चैंपियन बने। सुबह भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रिकर्व इवेंट में गोल्ड जीता था। विमेंस हॉकी के गोल्ड के साथ भारत के कुल 16 गोल्ड हो गए हैं और वह मेडल टैली में 5वें नंबर पर है।

महिला हॉकी टीम ने 2028 ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया

इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई भी कर लिया है। 2024 पेरिस ओलिंपिक के लिए भारतीय टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। इससे पहले टोक्यो ओलिंपिक 2020 में टीम ने चौथा स्थान हासिल किया था।

यह भी पढ़ें –Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों का कमाल, एक मिनट में जीते दो गोल्ड

यह भी देखें –“बेटियों पर पाबंदी क्यों?” जयपुर में छात्राओं ने कह दी बड़ी बात।।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

American Ban on russian oil

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

lal krishna advani

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, अपोलो अस्पताल के अधिकारियों का बयान

Nai Naveli film by yami gautam

यामी गौतम की film ‘नई नवेली’ के सामने हिट होने की चुनौती, 3.25 करोड़ की Opening

2

2