Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सांसद असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है. एक निजी न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान जब ओवैसी से पूछा गया कि 2027 में आपका मुख्य मुकाबला किससे होगा, इसपर उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती हमारी पार्टी के लोगों को कामयाब करना है. आप जब चुनाव लड़ते हैं तो कुछ चुन नहीं सकते हैं. हम चुनाव लड़ रहे हैं तो हमारा मकसद जीतना है और जीत के लिए हमारे सामने जो खड़ा होगा, उसे हम हराएंगे.
“हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश कर रही है”
ओवैसी ने आगे कहा कि भाजपा का निशाना किस समुदाय पर है? पहले मुसलमान है और उसके बाद ब्राह्मण है.भाजपा भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश कर रही है.वहां जितने मस्जिद को तोड़ा जा रहा है, यह तो भाजपा के राज में है. सवाल यह है कि जो नाम निहाद ठेकेदार हैं, उनके मुंह में तो दही जम गया है,वो कुछ बोलते ही नहीं हैं. मुसलमान को सिर्फ वोटर बनाकर रख दिया.
“इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को गलत बताया”
इससे पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में एक मंच से हिजाब के मुद्दे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को गलत ठहराया और कहा कि किसी अदालत को मुसलमानों के मजहबी मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कोर्ट के फैसले को इस्लाम पर हमला बताया. साथ ही कहा कि सिर पर हिजाब हमारी बेटी पहन रही है, कोई दिमाग पर नहीं पहन रही है. जिसके सिर पर बाल नहीं है, वह एनकाउंटर करा रहा है.
यह भी पढ़ें: “बेडरूम में चमगादड़ बनकर…” कंगना रनौत का बाबा रामदेव पर जोरदार हमला



