KBP Times

शराब घोटाले मामले में बरी होते ही फूट-फूटकर रोए केजरीवाल, कहा- सत्य की जीत हुई

Delhi Liquor Policy Case

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोप में दम नहीं, कोई आपराधिक षडयंत्र नहीं मिला. कोर्ट से बाहर आते ही AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी प्रतिक्रिया देने लगे तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाए. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. हमें न्यायपालिका पर भरोसा है. सत्य की जीत हुई.

“AAP को खत्म करने के लिए नेताओं को जेल में डाला था”
केजरीवाल ने आगे कहा कि AAP को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था. यह पूरा फर्जी केस था. केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है. मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है. कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार है. अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता. वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कि आज एक बार फिर देश के संविधान पर गर्व हो रहा है और आज सत्य की जीत हुई है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि सत्यमेव जयते, आज एक बार फिर बाबा साहेब अम्बेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फ़ख़्र महसूस हो रहा है. मोदी की पूरी पार्टी और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है.

 

“अरविंद ने अपनी ज़िंदगी ईमानदारी से बिताई”
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं आज भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. अरविंद ने अपनी ज़िंदगी ईमानदारी से बिताई है. लेकिन इन लोगों (भाजपा) ने अरविंद और उनके साथियों को जेल भेज दिया. मुझे भरोसा था कि सच की जीत होगी. मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो हमारे साथ खड़े रहे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2