Amravati Sex Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से एक बेहद चौंकाने वाला जघन्य मामला सामने आया है. बीते महीने एक युवक अयान तनवीर को गिरफ्तार किया गया था. उसपर 180 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के साथ 350 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया वायरल करने का आरोप है. अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उजेर खान इकबाल खान नामक शख्स को हिरासत में लिया है. वहीं मुख्य अयान तनवीर के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की है. नगर पालिका की टीम की तरफ से पहले आरोपी के घर पर नोटिस चिपकाया गया था. जिसके बाद जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और कथित अतिक्रमण को गिराया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.
कौन है मुख्य आरोपी तनवीर अहमद?
मुख्य आरोपी तनवीर अहमद अमरावती जिले के परतवाडा का रहने वाला है. उसे 11 अप्रैल को हिरासत में लिया था. आरोपी की कुछ लड़कियों के साथ अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे. जिसके बाद परवाड़ा पुलिस ने तनवीर अहमद को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि कई पीड़ित नाबालिग हैं, आरोपी ने कथित तौर पर बहला-फुसलाकर उनकी मर्जी के खिलाफ अश्लील तस्वीरें ली. इसके बाद वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया और उसपर भारतीय न्याय संहिता की धारा 294, पॉक्सो की धारा 8 और आईटी एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया. हालांकि पीड़ितों में से किसी ने भी पुलिस से संपर्क नहीं किया. पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिवारों को आगे आकर मामले में सहयोग करने की अपील की है. इसके साथ ही आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी.
आरोप है कि आरोपी तनवीर पीड़ितों का भरोसा जीतकर उन्हें प्रेम संबंधों में फंसाता था. जांचकर्ताओं का कहना है कि आरोपी बिना सहमति के अश्लील वीडियो बनाता था. इन वीडियो का इस्तेमाल पीड़ितों को ब्लैकमेल करने एवं उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए करता था. माना जा रहा है कि उसके पास ऐसे 350 से ज्यादा वीडियो हो सकते है. उसने करीब 180 लड़कियों को निशाना बनाया. आरोपी ने परतवाडा, अचलपुर, अमरावती और नागपुर की लड़कियों को ब्लैकमेल किया.
यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण विधेयक का मायावती ने किया स्वागत, SC-ST-OBC महिलाओं के लिए अलग से मांगा आरक्षण
AIMIM से कनेक्शन पर सियासी बवाल
मुख्य आरोपी तनवीर अहमद के AIMIM से जुड़े होने के बाद मामले ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है. कुछ बीजेपी नेताओं का दावा कि आरोपी के AIMIM पार्टी से संबंध थे. जबकि AIMIM के एक स्थानीय प्रतिनिधि ने कहा कि अब उसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.
दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में अन्य आरोपी उजेर खान इकबाल खान को भी गिरफ्तार किया है. आरोप है उसने मुख्य आरोपी अयान तनवीर के मोबाइल से वीडियो डाउनलोड कर उन्हें सोशल मीडिया पर फैलाया था. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या पूरे मामले के पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा था.



