KBP Times

अमेरिका ने 7 ईरानी जहाजों को डुबोया, UAE में 3 भारतीयों के घायल होने पर PM मोदी ने जताई नाराजगी

Strait of Hormuz

Strait of Hormuz:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से दावा किया गया है कि ईरान की 7 छोटी जहाजों को मिलिट्री ने डुबो दिया है. ट्रंप के मुताबिक ईरानी जहाज होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमला कर रही थी. हालांकि, यूएस सेंट्रल कमांड की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने छह जहाजों को नष्ट किया है.

डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से साफ तौर पर कहा गया है कि ईरान के पास दो ही रास्ते हैं. या तो हमले झेलने के तैयार रहे या फिर ईमानदारी से समझौता करे. उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अमेरिकी जहाजों को अगर ईरानी सेना ने निशाना बनाने की कोशिश की तो उन्हें धरती से मिटा दिया जाएगा. अमेरिका की तरफ से सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास प्रोजेक्ट फ्रीडम ऑपरेशन शुरू किया गया है. जिसके तहत वह वहां से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा दे रही है. इसी दौरान दोनों देशों के बीच जंग हुई. ईरान का कहना है कि होर्मुज पर उसका कंट्रोल है, उसकी इजाजत के बिना वे किसी जहाजों को गुजरने नहीं देंगे.

पीएम मोदी ने यूएई पर हुए हमले की निंदा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है. भारत संयुक्त अरब अमीरात के साथ पूरी तरह एकजुट है और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है. होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत के ‘सर्व शक्ति’ ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट, ऊर्जा आपूर्ति को बड़ी राहत

“ईरान में सब ठीक चल रहा है”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ईरान में सबकुछ ठीक चल रहा है. ट्रंप ने घेरलू नीतियों और छोटे कारोबारों की मदद पर भी बात की. यह कार्यक्रम ऐसे समय हो रहा है जब सरकार यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि उसकी नीतियां लोगों की जेब के लिए फायदेमंद है.

“अमेरिका का प्रोजेक्ट डेडलॉक’ बन गया”
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के प्रोजक्ट फ्रीडम पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट असल में डेडलॉक बन गया है. उन्होंने कहा कि होर्मुज में जैसे हालात बने हैं, उससे साफ है कि किसी राजनीतिक संकट का हल सैन्य कार्रवाई से नहीं निकल सकता. विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की मध्यस्थता में बातचीत आगे बढ़ रही है, इसलिए अमेरिका और यूएई को सावधान रहना चाहिए वे इस संघर्ष में और न फंसे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

2

2