Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अजित पवार लोगों के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था. उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति.
Shri Ajit Pawar Ji was a leader of the people, having a strong grassroots level connect. He was widely respected as a hardworking personality at the forefront of serving the people of Maharashtra. His understanding of administrative matters and passion for empowering the poor and… pic.twitter.com/mdgwwGzw4R
— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2026
“वे एक कर्मठ और अच्छे प्रशासक थे”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अजीत पवार का निधन बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. वे एक कर्मठ और अच्छे प्रशासक थे. उनके जाने से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे. मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.
यह भी पढ़ें: “हमारे आपसी मतभेद रहे हैं मगर…” अजित पवार के निधन पर बोलीं सांसद प्रियंका चतुर्वेदी
“विकास और समृद्धि के लिए समर्पित रहे”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के असमय निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में, वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए समर्पित रहे. वे लोगों के प्रति अपनी करुणा और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे. मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं.



