Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र से NCP नेता और उप मुख्यमंत्री अजित पवार का प्लैन आज( 28 जनवरी) क्रैश हो गया है. महाराष्ट्र के बारामती में हुए इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक अजित पवार की प्लेन लैंडिग के समय कंट्रोल खो बैठा और क्रैश लैंडिग करनी पड़ी. अजित पवार के निधन पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं शोक जताया है. शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे आपसी मतभेद रहे हैं मगर उनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला है. मैं अजीत पवार जी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहूंगी. वे महाराष्ट्र के एक अच्छे नेता थे. उनका इस तरह जाना बहुत दर्दनाक है.
“वे एक बहादुर इंसान थे”
शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि मैंने हमेशा वही किया जो उन्होंने कहा, वे एक बहादुर इंसान थे. बारामती इलाके के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान था मैं पूरे पवार परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. वहीं केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि यह बहुत चौंकाने वाली और दुखद खबर है. मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.
यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के Dy CM अजीत पवार सहित छह लोगों की मौत, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
“सामाजिक-राजनैतिक क्षेत्र के लिए दुखद घटना है”
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र के लिए एक दुखद घटना है. सूचना है कि क्रैश हुए विमान में अजीत पवार जी भी सवार थे. अगर यह सच है तो आज का दिन बहुत दुर्भाग्य का दिन है. यह दिल दहलाने वाली दुर्घटना है. वे केवल महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री नहीं बल्कि देश के जाने-माने राजनेता थे.
“मुश्किल समय में उनके परिवार के साथ हैं”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बारे में बहुत दुखद खबर मिल रही है. मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान इस समय उनके परिवार के सदस्यों और पार्टी के सदस्यों को शक्ति दे. हम इस मुश्किल समय में उनके परिवार के साथ हैं.



