KBP Times

“सनातन की बात सिर्फ वही करें…” मछली भोज विवाद पर अजय राय का CM योगी पर पलटवार

Ajay Rai

Fish Feast Row: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के दौरे के दौरान कथित मछली भोज को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि आप सभी देख रहे हैं कि कल से उत्तर प्रदेश में काफी राजनीतिक हलचल मची हुई है जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा झूठे आरोप और झूठी बातें बोली जा रही है. हम सभी लोग सनातनी लोग हैं. हम सनातन धर्म का पालन करने वाले लोग हैं. हम काशीवासी हैं और सीएम योगी इससे घबरा गए हैं कि सनातन की बात सिर्फ वही करें, कोई और न करे. मैं समझता हूं कि यह पूरी तरह से घबराहट का नतीजा है कि वो हम सभी पर गलत आरोप लगा रहे हैं.

“निषाद समाज का अपमान किया जा रहा है”
अजय राय ने आगे कहा कि अगर कोई भी फोटो या वीडियो उनके (सीएम योगी) पास हो तो दिखा दें. वो दिखा दें कि मैंने कहीं भी सावन के महीने में मछली खाई हो. वो निषाद समाज का कार्यक्रम था जिसमें हम लोग गए थे. उन्होंने वहां पर अपने भोजन की व्यवस्था की थी. उन्होंने एक दूसरे के साथ भोजन किया. इससे भाजपा घबरा गई है. मेरे और मेरे परिवार पर आरोप लगाया जा रहा है. निषाद समाज का अपमान किया जा रहा है. वे मछली पकड़ते हैं, पालते हैं, बेचते हैं, खाते हैं वे उससे जुड़े हैं. हम उस कार्यक्रम में सहभागी थे. मैंने कहा है कि कोई फोटो वीडियो है तो दिखा दें.

क्यों बोले थे सीएम योगी?
रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सोमवार को सीएम योगी ने कहा कि आपने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का आचरण देखा होगा, वे हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं लेकिन बाद में बाहर मछली की दावत उड़ाते हैं, राम राम चिल्लाते हैं. बेशर्मी की भी एक सीमा होती है. किसने कहा था फिर मंदिर जाने के लिए? जो खाना था वो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते, यह इनका दोहरा आचरण है. इनके सामने गिरगिट भी शरमा जाता है. सीएम योगी ने आगे कहा कि बजरंगबली के सामने दंडवत होने का ढोंग कर रहे हैं लेकिन बाहर जाकर मछली की दावत उड़ा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस का यह पुराना इतिहास है. एक माफिया ने इनके भाई ने हत्या की थी, यह व्यक्ति उस माफिया के खिलाफ बयान देने के लिए नहीं गया. बल्कि उसके सामने घुटने टेककर, नत्मस्तक हो गया. वो तो हमारी सरकार आई जिसने उस माफिया की रगड़कर भूसी निकाल दी. अन्यथा इन लोगों ने तो प्रदेश को माफिया प्रदेश बना दिया था, पहचान का संकट खड़ा कर दिया था. आज उत्तर प्रदेश का कोई नौजवान हो, कोई बहन हो, कोई व्यापारी हो, कोई अन्नदाता किसान हो या कोई नागरिक हो, आज उसके सामने पहचान का संकट नहीं है.

यह भी पढ़ें: आरक्षण विरोधी आंदोलन के बीच कांग्रेस ने छेड़ा जातिगत जनगणना का मुद्दा, कहा- मोदी सरकार चुप्पी…

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2