KBP Times

स्पेन के बाद इटली का अमेरिका को सैन्य बेस देने से इनकार, चीन की अमेरिका-इजरायल से युद्ध रोकने की अपील

Middle East war

Middle East war: मिडिल ईस्ट युद्ध का आज(31 मार्च) 32वां दिन है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि स्पेन के बाद अब इटली ने भी अमेरिका को अपने मिलिट्री बेस का इस्तेमाल करने से रोक दिया है. अमेरिका के विमान यहां उतरना चाहते थे, लेकिन इटली ने इसके लिए इजाजत नहीं दी है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के कुछ बॉम्बर विमान इटली के इस बेस पर उतरकर आगे मिडिल ईस्ट की ओर जाना चाहते थे. इसके लिए इटली को पहले जानकारी नहीं दी गई थी. अमेरिका ने इसके लिए इटली से इजाजत नहीं मांगी न ही सैन्य अधिकारियों से बात की. बता दें कि इससे पहले स्पेन ने भी ईरान जंग में शामिल अमेरिकी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था.

वहीं रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिका और इजरायल, ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच अच्छे रिश्ते नहीं बनने देना चाहते.

अमेरिका-इजरायल से चीन की युद्ध रोकने की अपील
वहीं दूसरी तरफ चीन ने अमेरिका-इजरायल से ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को तुरंत रोकने की अपील की है. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे सभी पक्षों से सैन्य कार्रवाई बंद करने की मांग करते हैं. चीन ने परमाणु सुविधाओं पर हमलों का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे कदम बेहद खतरनाक हैं. साथ ही जंग में ऐतिहासिक स्थलों को हुए नुकसान पर भी चिंता जताई है.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सिग्रल ईरान से जंग खत्म करने का इशारा तो नहीं? समझें पूरा गणित

ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर लगाएगा टोल
अब ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाएगा. संसद की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, योजना के तहत जहाजों को इस समुद्री मार्ग से गुजरने के लिए ईरान को उसकी राष्ट्रीय मुद्रा रियाल में शुल्क देना होगा. हालांकि यह प्रस्ताव अभी कानून नहीं बना है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul gandhi on dharna

पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर राहुल गांधी पहुंचे थाने, धरने पर बैठे

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

2

2