KBP Times

तिहाड़ जेल से बाहर आए अभिनेता राजपाल यादव, HC से मिली अंतरिम ज़मानत, भतीजी की शादी में होंगे शामिल

Rajpal Yadav

Rajpal Yadav Case: चेक बाउंस मामले में हाई कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. जिसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी लीगल जानकारी लेनी हो तो आप हमारे वकील साहब से पूछ सकते हैं. मुझे 2027 में बॉलीवुड में 30 साल हो जाएंगे. भारतीय सिनेमा का प्रत्येक बच्चा और बुजुर्ग मेरे कलेजे का टुकड़ा मेरे साथ था और साथ है. पिछले 10 सालों में कोर्ट ने जहां-जहां आदेश दिया है, मैं वहां-वहां हाजिर हुआ हूं. जो लोग सोशल मीडिया पर नहीं हैं, वे भी मेरे समर्थक हैं. मुझ पर यदि कोई आरोप है तो मैं उनके(कोर्ट) सामने आने के लिए हमेशा तैयार हूं.

18 मार्च तक मिली जमानत
दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को 18 मार्च तक के लिए जमानत दी है. इससे पहले सोमवार को कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को अंतरिम जमानत के लिए दोपहर 3 बजे तक प्रतिवादी यानी जिस कंपनी से उधार लिया है उसके नाम पर 1.5 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया था. अभिनेता की तरफ से ऐसा कर दिया गया, जिसके बाद कोर्ट ने 18 मार्च तक के लिए अभिनेता को जमानत दे दी.

यह भी पढ़ें: AI इम्पैक्ट समिट पर अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, कहा- चाहे Netflix, YouTube, Meta हो या X सभी को…

क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला साल 2010 का है. जब राजपाल (Rajpal Yadav) ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता के लिए दिल्ली स्थित एम/एस मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही तो राजपाल राशि चुकाने में असमर्थ रहे. 7 चेक बाउंस होने पर 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी को नेगोशिएबल इंस्ट्रमेंटस एक्ट की धारा 138 के तहत दोषी ठहराया और छह महीने की सजा सुनाई. 2019 में सेशंस कोर्ट ने फैसले को बरकरार रखा. दिल्ली हाईकोर्ट में अपील पर 2024 में सजा पर रोक लग गई थी. लेकिन बकाया राशि बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गई. 2 फरवरी 2026 को कोर्ट ने राजपाल को सरेंडर करने का आदेश दिया. 5 फरवरी को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. अब उनको हाई कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिली है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2