KBP Times

झारखंड सरकार ने JPSC भर्ती परीक्षा की रद्द, CBI जांच मांग को लेकर छात्र आंदोलन जारी

JPSC exams cancelled

JPSC : झारखंड सरकार ने 24वें दिन छात्रों की मांग को मानते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षा रद्द कर दी। परीक्षा एजेंसी टीडीपीएल द्वारा ली गई सभी परीक्षाओं को कैंसिल करने की घोषणा की गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने छात्रों की सुनी है। वहीं जिन छात्रों ने JPSC की भर्ती परीक्षा पास कर नौकरी पर लग गए थे, वो अब खफा हो गए हैं और प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। राज्य सरकार ने ये भी ऐलान किया कि साल 2014 से अब तक हुई सभी नियुक्ति परीक्षाओं की जांच कराई जाएगी।

छात्र कर रहे सीबीआई से जांच की मांग

झारखंड सरकार के फैसले से छात्र खुश हैं, लेकिन सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं। छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, सरकार के नोटिफिकेशन की स्टडी करेंगे। जब तक सीबीआई जांच की मांग नहीं मानी जाती, आंदोलन जारी रहेगा। आज कोर कमेटी की बैठक में 20 तारीख के सीएम हाउस घेराव पर भी फैसला होगा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए झारखंड सरकार की तारीफ की और कहा हमने छात्रों की बात सुनी और फैसला लिया।

भर्ती परीक्षा पास उम्मीदवारों का धरना

JPSC भर्ती परीक्षा से जिन उम्मीदवारों की नियुक्ति हुई थी और जिन्होंने अपने पदों पर काम भी किया था, वे अपनी नियुक्तियों को लेकर स्पष्टता और न्याय की मांग करते हुए प्रोजेक्ट भवन में धरना दे रहे हैं। कैबिनेट की विशेष बैठक के दौरान ही सफल अभ्यर्थी प्रोजेक्ट भवन के बाहर जुट गए। अभ्यर्थियों ने नियुक्ति रद्द करने के फैसले का विरोध किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीजीएल परीक्षा रद्द करने की घोषणा की, कई अभ्यर्थी रो पड़े और धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वे अब न्याय के लिए कोर्ट जाएंगे।

सीएम बोले- रिटायर्ड जज की देखरेख में जांच होगी

कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार रात परीक्षा रद्द करने की घोषणा की। कहा- एसआईटी और सीआईडी दोनों की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। चूंकि जांच चल रही है, इसलिए हर बात खुले तौर पर बताना संभव नहीं है। इसमें कई कंपनियों का एक जटिल और आपस में जुड़ा हुआ नेटवर्क शामिल है, जिन्होंने अलग-अलग समय पर यहां काम किया है। 2014 से लेकर अब तक आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच सीआईडी से कराई जाएगी।

मांग माने जाने पर भी छात्र अडे

छात्र नेता रवीन्द्र पासवान ने कहा, रकार ने हमसे अपील की ये आंदोलन और अनशन को खत्म करें, लेकिन जो हमारी मांगे सीबीआई से संबंधित हैं उस पर सरकार की अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। हमारी जांच से संबंधित जो मांगें है, वे बरकरार हैं। सरकार की तरफ से जो भी नोटिफिकेशन आएगा, उसकी हम स्टडी करेंगे। उसके बाद हम आंदोलन की रणनीति के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें –राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलावर बोले-स्कूलों में मीडिया एंट्री पर पाबंदी नहीं

यह भी देखें – कालवाड़ में ‘कलेक्टर राज’? खसरा 399/1 में जयपुर कलेक्टर की कार्रवाई पर उठे सवाल | Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

India-Shrilanka match

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज का पहला मैच जीता

2

2