KBP Times

‘मुंबई का मेयर किसी खान या पठान को बनाना चाहते हैं उद्धव’, संजय निरुपम ने लगाया उद्वव ठाकरे पर आरोप

'मुंबई का मेयर किसी खान या पठान को बनाना चाहते हैं उद्धव', संजय निरुपम ने लगाया उद्वव ठाकरे पर आरोप

मुंबई। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर अरोप लगाया है कि वह मुंबई का मेयर किसी खान या पठान को बनाना चाहते हैं। यह बात संजय निरुपम ने उद्वव ठाकरे और राज ठाकरे के संभावित गठबंधन को लेकर कही है जिसको अब तक का सबसे विवादित बयान बताया जा रहा है। शुक्रवार को मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में निरुपम ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने जिहादियों के वोट के लिए हिंदुत्व को पूरी तरह त्याग दिया है और उनकी योजना मुंबई मेयर मुंबई को आतंकवादी संगठनों के हवाले करने की है।

’खान’ या ’पठान’ को मुंबई मेयर बनाने की योजना –

संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे और मनसे के बीच संभावित गठबंधन को एक बड़ा विरोधाभास करार दिया. उन्होंने दावा किया कि इस मेल-मिलाप के पीछे केवल सत्ता नहीं, बल्कि एक खतरनाक एजेंडा है. निरुपम ने आरोप लगाया कि योजना बनाई जा रही है कि किसी ’खान’ या ’पठान’ को मुंबई का महापौर बनाया जाए।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में दिनदहाड़े हत्या: हाट बाजार में मुर्गा लड़ाई देख रहे हिस्ट्रीशीटर विजय तिर्की को सिर में मारी गोली

संजय निरुपम ने अपने इंटरव्यू में बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए उद्धव ठाकरे का नाम ।स फंमकं और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों से जोड़ा. उन्होंने दावा किया कि इनका असली प्लान मुंबई को फिर से आतंकी संगठनों का निशाना बनाना है और मुंबई को खत्म करना है।

’मुंबई बचाने के लिए ठाकरे भाइयों को रोकना होगा’ –

निरुपम ने कहा कि उद्धव अब पूरे हिंदू समाज को जाति, भाषा और प्रांत के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं. मुंबई हमेशा आतंकी संगठनों के निशाने पर रही है, और ठाकरे युति भी उसी मानसिकता का हिस्सा है. संजय निरुपम ने कहा कि अगर मुंबई को बचाना है, तो ठाकरे भाइयों को रोकना होगा।

यह भी देखेंः खुले मंच पर भड़के BJP विधायक! बोले- “टेंटवा पकड़कर बाहर करूंगा, एक रुपया काटा तो काट दूंगा”

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Congress meeting in kekri

केकड़ी में कांग्रेस का हल्ला बोल, बजरी माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन

Sheikh Haseena

Off Camera शेख हसीना ने दिया भाषण, बोलीं- भारत मित्र देश लेकिन जाना है अपने लोगों के पास

Mahipal Singh Makrana

श्री राजपूत करणी सेना ने कहा- हमारी दो मांगे मानी लेकिन UGC पर जारी रहेगा संघर्ष

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

2

2