Opposition Protest :कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष सांसद राष्ट्रपति मूर्म से मुलाकात की और मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की साथ ही मतदान बैलेट से कराए जाने की मांग की। सीईसी के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक में ममता बनर्जी पहली बार शामिल होने संसद भवन पहुंची। जानकारी के अनुसार ममता ने बैठक में कहा कि मुख्य चुनाव आयोग को इस्तीफा देना होगा, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी होनी चाहिए और बीजेपी को सत्ता से हटाना होगा। बैठक के बाद विपक्ष के सांसद राष्ट्रपति से मिलने जाएंगे और फिर हो सकता है कि पीएम आवास तक मार्च निकालें।
एकजुट हुए इंडिया ब्लॉक के नेता
इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ जारी विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत शुक्रवार शाम को इंडिया ब्लॉक के सांसद शुक्रवार शाम संसद पहुंचे। विपक्षी सांसदों की संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में मीटिंग होगी। इंडिया ब्लॉक के नेता रात 8 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद विपक्षी सांसद गृह मंत्री, पीएम आवास, सेवा तीर्थ या उपराष्ट्रपति आवास की ओर मार्च कर सकते हैं। वे एसआईआर में गड़बड़ियों को लेकर अपनी चिंता जताएंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रखेंगे।
दिल्ली में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम आगे क्या कदम उठाएंगे, इसकी जानकारी आपको देंगे। जैसा कि हमने कल कहा था, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। परसों तक हम अपने फैसले के मुताबिक आगे बढ़ते रहेंगे। दिल्ली में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति लागू है। सभी ट्रेनें और मेट्रो स्टेशन रोक दिए गए हैं। सरकार पूरी तरह डरी हुई है। लोकतांत्रिक देश में आंदोलन और जुलूस होते रहेंगे। सरकार को इन्हें उसी तरह संभालना चाहिए। लेकिन यह सरकार पूरी तरह तानाशाही तरीके से काम कर रही है।
डर और भय का यह माहौल चिंताजनक है
राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रपति पूरे हालात से अवगत हैं। डर और भय का यह माहौल चिंताजनक है। मैं 40 सालों से सिविल सोसायटी का हिस्सा रहा हूं, लेकिन हमने कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी।
यह भी पढ़ें –चार राज्यों की छह सीटों के नतीजे; BJP ने 3, TVK ने 2 और एक सीट NDA ने जीतीं
यह भी देखें – गोविंदगढ़ की बदहाल तस्वीर! न पानी मिला, न इलाज… हाईवे पर जान जोखिम में



