Byelection Result : चार राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ 122753 वोटों से जीत गईं हैं। उन्हें कुल 164427 वोट मिले। हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। यह 1967 में सीट के अस्तित्व में आने के बाद नंदीग्राम सीट जीत का सबसे बड़ा अंतर है। इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 2016 में शुभेंदु अधिकारी के नाम था। तब उन्होंने TMC के टिकट पर CPI के अब्दुल कबीर शेख को 81,230 वोटों से हराया था। इसके अलावा, रेजीनगर सीट पर भाजपा जीत गई है। प्रत्याशी सखाराव सरकार ने 75661 वोट से जीत दर्ज की है। तमिलनाडु की दोनों मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर सीएम विजय की पार्टी TVK बढ़त बनाए हुए है। असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। इसके अलावा पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर NDA समर्थित AINRC के उम्मीदवार अशोक आनंद जीत गए हैं। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था।
भाजपा पांच सीटों पर जीत रही
चार राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा पांच सीटों पर जीत रही है वहीं तमिलनाडू के धारापुरम सीट पर मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके के हिस्से में आ रही है। शुरुआती रुझानों में बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर भाजपा आगे है। तमिलनाडु की दोनों मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर सीएम विजय की पार्टी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल की नंदीग्राम सीट की है। यहां ज्डब् प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया था। इस उम्मीदवार को एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए जमानत मिल गई। अब इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।
तमिलनाडु के धारापुरम से फिर टीवीके को लीड
तमिलनाडु के धारापुरम में टीवीके उम्मीदवार सत्यभामा पी फिर आगे हो गई है। एआईडीएकके की भानुमति के दूसरे नंबर पर हैं। असम के नगांव के भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने कहा कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। सब ऊपरवाले की मेहरबानी है। सभी विधायकों, कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। जो लोग हमारे साथ जुड़े, उनका सहयोग कभी नहीं भूल सकता।
एनडीए समर्थित कैंडिडेट को निर्णायक बढ़त
पुडुचेरी की थट्टनचावेंडी सीट पर एआईएनआरसी समर्थित एनडीए उम्मीदवार अशोक आनंद 6,774 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब सिर्फ एक राउंड की गिनती बाकी है। बढ़त को देखकर समर्थकों ने पटाखे फोड़े और लड्डू बांट दिए।
यह भी देखें –गोविंदगढ़ की बदहाल तस्वीर! न पानी मिला, न इलाज… हाईवे पर जान जोखिम में



