Ranchi: टाटानगर से एर्नाकुलम जा रही टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोचों में सोमवार की सुबह आग लग गई जिससे ट्रेन में हडकंप मच गया। आग में एक यात्री के झुलस जाने का समाचार है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश में हादसे का शिकार हो गई है. टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोच में आग लग गई. इस हादसे में ट्रेन के दो कोच जल गए हैं जबकि एक यात्री की मौत हो गई है. हादसा उस वक्त हुआ, जब यह ट्रेन आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली के यलमंचिली के पास से गुजर रही थी.
टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस के बी2 और एम1 कोच में आग लगी
टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग बी2 और एम1 कोच में लगी. यह दोनों कोच जल गए हैं. आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों को निकाले जाने के दौरान बोगी से एक शव मिला है. अनाकापल्ली के पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है. अनाकापल्ली के एसपी तुहिन सिन्हा ने कहा कि एक कोच में 82 यात्री सवार थे और दूसरे कोच में 76 यात्री थे.
उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है, जो बी1 कोच में यात्रा कर रहे थे. अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं. एसपी ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे मौके पर पहुंच भी गए हैं. कोच अलग कर बाकी कोच के साथ ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: 12वीं मंजिल से कूदे कॉलेज स्टूडेंट की मौत, नकल में पकड़े जाने के बाद डिप्रेशन में था युवक
रेलवे ने हादसे के कारणों की जांच शुरू
रेलवे ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. रेलवे ने बयान जारी कर कहा है कि आग ट्रेन के कोच बी1 से लगी थी. ट्रेन उस वक्त अनाकापल्ली जिले के एलामंचिली स्टेशन के पास पहुंच रही थी. लोको पायलट ने ट्रेन से आग की लपटें उठते देख ट्रेन एलामंचिली स्टेशन पर रोक दी. इसके बाद यात्रियों को निकालने के साथ ही आग बुझाने की कोशिशें भी शुरू कर दी गईं.
रेलवे ने कहा है कि प्रभावित बोगियों को छोड़कर बाकी ट्रेन समालकोट ले जाई जा रही है, जहां तीन खाली कोच उपलब्ध कराए जा रहे हैं. प्रभावित बोगियों के यात्रियों को बस के जरिये समालकोट रेलवे स्टेशन पहुंचाया जा रहा है. रेलवे के सुरक्षा आयुक्त (दक्षिण मध्य रेलवे) और डीआरएम विजयवाड़ा के साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौका मुआयना किया. दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक भी घटनास्थल पर जा रहे हैं. मौके के लिए फॉरेंसिक टीम भी रवाना कर दी गई है. रेलवे ने यात्रियों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है.



