Train Accident: असम के मालीगांव इलाके में सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। रेलवे ट्रैक पर अचानक हाथियों के आ जाने से ट्रेन उनसे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेन का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए।
यात्रियों की जान सुरक्षित, लोको पायलट की सूझबूझ
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ। लोको पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ये भी पढ़े: “ज़्यादा शेर बन रहे थे ना आप?” टीना डाबी का वीडियो वायरल
8 हाथियों की मौत, वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल
इस हादसे में 8 हाथियों की मौत हो गई, जिससे वन्यजीव सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सूचना मिलते ही राहत ट्रेनें और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पटरी की मरम्मत और क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने का काम तेजी से जारी है। यह इलाका हाथी कॉरिडोर के रूप में जाना जाता है, जहां पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं।



