KBP Times

मां बनने के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ, बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं पीछे क्यों लौटूं?

Katrina Kaif

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ मां बनने के बाद अपने बदले हुए लुक और बढ़े वजन को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का सामना करने के बाद एक्ट्रेस ने अब खुलकर अपनी बात रखी है. वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में कैटरीना ने प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं पर जल्द से जल्द पुराने फिगर में लौटने के सामाजिक दबाव पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वह मातृत्व के इस खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं और बिना किसी दबाव के अपनी फिटनेस पर काम करेंगी.

‘बाउंस बैक’ पर कटरीना ने उठाए सवाल
इंटरव्यू में कैटरीना ने महिलाओं के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द ‘बाउंस बैक’ पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा, “बाउंस बैक कहां से? मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़कर वह हासिल किया है, जिसकी मुझे लंबे समय से चाहत थी. फिर मैं पीछे क्यों जाना चाहूंगी? एक्ट्रेस के मुताबिक, मां बनना उनके जीवन का बेहद खास अनुभव है.

बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया जवाब
कैटरीना ने कहा कि आज हर कोई जानता है कि बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के शरीर में स्वाभाविक बदलाव आते हैं. इसके बावजूद कोई इन बदलावों को नकारात्मक नजरिए से देखता है, तो यह उसकी व्यक्तिगत सोच है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी सहूलियत और रफ्तार से फिटनेस लक्ष्य हासिल करेंगी.

अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में हुई थीं ट्रोल
14 सितंबर को कैटरीना पति विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में शामिल हुई थीं. मां बनने के बाद उनकी इस सार्वजनिक उपस्थिति की तस्वीरें वायरल हुईं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पुरानी तस्वीरों से तुलना करते हुए वजन पर टिप्पणियां कीं. हालांकि, कई प्रशंसकों ने बॉडी शेमिंग का विरोध किया.

नवंबर 2025 में बेटे को दिया जन्म
कैटरीना और विक्की कौशल ने 7 नवंबर 2025 को बेटे के जन्म की घोषणा की थी. कपल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी. कटरीना आखिरी बार 2024 में रिलीज फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं. फिलहाल वह अपने परिवार और मातृत्व के नए अनुभव को समय दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे HC से बड़ी राहत, भारत छोड़ने के आदेश पर रोक

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Narendra Modi

“कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?…” MLC चुनाव के नतीजों पर PM नरेंद्र मोदी ने कसा तंज

Ram Setu

जयपुर की छोटी चौपड़ पर दिखेगा राम सेतु निर्माण का अद्भुत नजारा, 42 फीट चौड़ी और 36 फीट ऊंची बनेगी भव्य झांकी

Katrina Kaif

मां बनने के बाद बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ, बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं पीछे क्यों लौटूं?

DA Hike 2026

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हुआ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

Spain Train Accident

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों में टक्कर, 39 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Narendra Modi

“मोदी कहीं नहीं जाएगा…” खरगे की ‘बाप’ वाली विवादित टिप्पणी पर BJP का पलटवार

Diwali 2026

Diwali 2026: दिवाली पर चाहिए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद? सफाई के दौरान घर से हटा दें ये चीजें

MLC Election Results 2026

MLC चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका, बिहार-महाराष्ट्र में निराशा, अपनी सरकार वाले कर्नाटक में भी खाता नहीं खुला!

Cyclone Arnab News

चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर, आंध्र में स्कूल-कॉलेज-बिजली बंद, कई राज्यों में अलर्ट

2

2