KBP Times

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर भाजपा हमलावर, देशभर में कर रही विरोध प्रदर्शन

Kharge Statement bjp protest

Kharge Statement :भाजपा को कांग्रेस पर हमलावर होने का अवसर मिल गया है। कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर देशभर में भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व से लेकर हर राज्य के नेता कांग्रेस और खरगे की निंदा कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा वाले बयान को लेकर भाजपा ने सोमवार को देशभर में प्रदर्शन कर रही है। वहीं, कांग्रेस के कई नेता इस मामले में सफाई देकर खड़गे का बचाव कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा वाले बयान को लेकर भाजपा ने सोमवार को देशभर में प्रदर्शन कर रही है। वहीं, कांग्रेस के कई नेता इस मामले में सफाई देकर खरगे का बचाव कर रहे हैं। खड़गे ने रविवार को पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में यह बयान दिया था। उन्होंने तीन बार यह बात दोहराई थी। एक व्यक्ति ने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे, जिसके जवाब में खड़गे ने यह टिप्पणी की थी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी। इसी मामले को लेकर बिहार के पटना में शिकायत दर्ज हुई है। BJP कार्यकर्ता कृष्ण कुमार सिंह ने खड़गे से 24 घंटे के भीतर माफी मांगने को कहा है।

 इनकी कार्यशैली माफियाओं जैसी

भाजपा ने X पर खरगे का वीडियो शेयर करके लिखा- कभी जिस भाषा को गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था, आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक माफिया गैंग प्रतीत होती है। शाह बोले- कांग्रेस रोज अभद्रता की सीमाएं पार कर रही है

“बयान दुर्भाग्यपूर्ण”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि खड़गे जैसे वरिष्ठ नेता से सार्वजनिक जीवन में संयम और जिम्मेदारी के साथ बयान देने की उम्मीद की जाती है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल उनके पद की गरिमा के खिलाफ है और इससे कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर भी सवाल उठते हैं।

भाजपा को उन्हीं की भाषा में जवाब मिलेगा

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा नेताओं को भी उसी भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए, जिस भाषा में वे कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह राहुल गांधी, सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी के खिलाफ बयान देते रहे हैं। बीजेपी नेताओं को यह गलतफहमी थी कि उनके बयानों का जवाब नहीं मिलेगा, लेकिन अब उन्हें भी उसी अंदाज में जवाब दिया जाएगा।

बिहार में पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे गए थे

बिहार के दरभंगा में 27 अगस्त 2025 को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी की मां को गाली दी गई थी। इसके विरोध में बिहार बंद किया गया और प्रदर्शन भी किए गए थे। पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता में मारपीट भी हुई थी। कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई थी।

“खड़गे मेरी बात नहीं समझे”

मोदी नहीं जाएंगे, कहने पर जिस शख्स को पीटा गया, वह कांग्रेस का ही कार्यकर्ता है। उसका नाम संतोष है। पिटाई के दौरान वहां मौजूद पुलिस वालों ने उसे बचाया और बाहर ले गई। संतोष ने मीडिया से कहा- खड़गे उनकी बात समझ नहीं पाए। मैंने कहा था शांत बैठने से मोदी नहीं जाएगा। राहुल समेत विपक्ष ने सभी बड़े नेताओं को यह बात समझनी होगी। मोदी तब ही जाएंगे, जब विद्रोह होगा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Kharge Statement bjp protest

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर भाजपा हमलावर, देशभर में कर रही विरोध प्रदर्शन

medical camp

जयपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

2

2