KBP Times

ग्रेटर नोएडा: घर में परिवार की 5 लाशें मिली; रात में नूडल्स खाकर सोए, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Family death

family Death :  उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आज सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। एक परिवार के 5 लोगों की लाश घर में मिली है। इनमें पति-पत्नी और तीन बच्चे हैं। पुलिस पता लगा रही है कि परिवार की मौत फूड पॉइजिंग से हुई है या फिर किसी कारणवश पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की है। परिवार की पांचों लाशें घर में बिस्तर पर मिलीं। घटना रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीपदम गांव की है।

नहीं उठने पर पड़ोसियों को शक हुआ

जानकारी के मुताबिक रबूपुरा नंगला श्रीपदम गांव में शनिवार सुबह काफी देर तक परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। क्योंकि परिवार सुबह जल्दी उठ जाया करता था। लोग पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो पांचों बिस्तर पर लेटे दिखाई दिए। इनमें एक के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। चारपाई पर पिता की बेटे से लिपटी लाश थी। दूसरे बेड पर मां, छोटा बेटा और बेटी की लाश थी। मां बेटे से लिपटी थीं। मृतकों में महेश (37), उसकी पत्नी ललिता (35), बेटा लड्‌डू (11) और साक्षत (3) और बेटी मिष्टी (7) हैं। घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीपदम गांव की है। यह जेवर एयरपोर्ट से 6 किमी और जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर है।

परिवार ने रात में नूडल्स खाया था

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक महेश की मां ने बताया- सभी ने रात में सोने से पहले नूडल्स खाए थे। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि मौतें नूडल्स खाने से हुईं हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी।

रात में खाना खाया और सोने चले गए, सुबह उठे नहीं

पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ के आधार पर बताया कि महेश मजदूरी कर घर का खर्च चलाते थे। परिवार के पांचों लोगों ने शुक्रवार रात 10 बजे के करीब खाना खाया और सोने चले गए। परिवार रोज सुबह जल्दी उठता था, शनिवार को काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ।

फूड पॉइजनिंग की आशंका, सुसाइड के एंगल से भी जांच

फोरेंसिक टीम ने जब मौके से सबूत जुटाए तो घर के किचन में रखे बर्तन में नूडल्स लगा हुआ मिला। पुलिस ने बर्तन को कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। पुलिस पता लगा रही है कि मामला फूड पॉइजनिंग का है या फिर परिवार ने किसी समस्या की वजह से सुसाइड किया।

डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया-

फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। बर्तनों को जांच के लिए भेज दिया है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जयपुर से महज 18 KM दूर… विकास से कोसों दूर नांगल पुरोहितान

कोटा में दिल्ली-मुंबई हाईवे एक्सप्रेस पर हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

American Ban on russian oil

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

2

2