Accident : राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैंपो ट्रैवलर पुलिया से गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे और खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए आ रहे थे। एक्सीडेंट शनिवार सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ। कराड़िया टोल से कुछ किमी दूर पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गई। एक्सीडेंट में 17 पैसेंजर्स घायल हुए हैं। सुबह अंधेरे के कारण रेस्क्यू में कुछ देरी भी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि कई डेडबॉडी सीटों के बीच फंसी थीं। उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर खींचा गया। घायलों को खिड़की तोड़कर निकाला गया।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया शोक
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
भोपाल से शुक्रवार शाम को निकला था । पुलिस के अनुसार बस के सभी पैसेंजर्स आपस में रिश्तेदार हैं। ये लोग खाटूश्याम जाने के लिए भोपाल से शाम 7 बजे निकले थे। एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि हादसे में घायल लोग 4 दिन के राजस्थान टूर पर आए थे।सभी पहले दिन खाटूश्याम जा रहे थे इस बीच ये हादसा हो गया।
डैश बोर्ड पर लटकी हुई मिली एक बॉडी
रेस्क्यू करने पहुंची टीम के एक मेंबर ने बताया कि आशंका है कि बस एक्सप्रे-वे से नीचे बोनट की तरफ से टकराई हो। क्योंकि अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया है। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि एक बॉडी डैश बोर्ड के कांच को तोड़ते हुए बाहर आ गई थी।
यह भी पढ़ें –जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया वृक्षारोपण, दीक्षा खंडेलवाल ने किया स्वागत
यह भी देखें – जयपुर से महज 18 KM दूर… विकास से कोसों दूर नांगल पुरोहितान!



