KBP Times

किशनगढ़ पहुंचे सचिन पायलट का स्वागत, बड़गांव टोल पर जुटे कांग्रेस नेता

Sachin Pilot arrive kishangarh

Sachin Pilot : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के किशनगढ़ आगमन पर अजमेर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़गांव टोल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पायलट की अगवानी की।

महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में जुटे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता

सचिन पायलट के स्वागत के दौरान अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता, नगर निगम के पूर्व महापौर कमल बाकोलिया, पूर्व महासचिव शिवकुमार बंसल, अशोक बिंदल, आरिफ हुसैन, संपत कोठारी, योगेश जाटोलिया और शक्ति सिंह रलावता सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इसके अलावा शंकर गुर्जर, मुकेश सिंह राठौड़, मोइनुद्दीन खान खानपुरा, विशाल टाटीवाल, आजाद लखन, अभिषेक रावत और रामा रावत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सचिन पायलट से मुलाकात की।

उद्योगपति स्व. कंवर लाल पाटनी के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे पायलट

उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट किशनगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं भामाशाह स्वर्गीय कंवर लाल पाटनी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने किशनगढ़ पहुंचे थे। इसी दौरान अजमेर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़गांव टोल पर उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया। पायलट के किशनगढ़ आगमन के अवसर पर अजमेर जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें –जयपुर के करीब जोबनेर में खान ढहने से युवक की मौत, मशीन ड्राइवर घायल

यह भी देखें – जयपुर में PWD ठेकेदारों का बड़ा आंदोलन! गेट खुलवाने तक डटे रहे प्रदर्शनकारी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

2

2