KBP Times

जयपुर के करीब जोबनेर में खान ढहने से युवक की मौत, मशीन ड्राइवर घायल

Accident in Jobner

Accident in Jobner : जयपुर के करीब जोबनेर में पत्थर की खान ढहने से मलबे में एक युवक की दबकर मौत हो गई और मशीन ड्राइवर घायल हो गया। यह हादसा महेशवास गांव के पास हालांकि मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुआ लेकिन घटनास्थल पर रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के करीब 15 घंटे बाद बुधवार सुबह 8.30 बजे युवक के शव को बाहर निकाला जा सका। जबकि मशीन ड्राइवर दुर्गेश जायसवाल को मंगलवार शाम सुरक्षित निकाल लिया गया था। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के सच्चेलाल यादव के रूप में हुई है। वह खान पर हेल्पर का काम करता था। शव को जोबनेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

जोबनेर थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा के अनुसार हादसा मंगलवार शाम महेशवास गांव में बंधे के बालाजी के पास खदान में हुआ। पत्थरों के नीचे मजदूर के दबे होने की सूचना पर जोबनेर थाना पुलिस और सांभर लेक एसडीएम ऋषिराज कपिल मौके पर पहुंचे। युवक की तलाश के लिए सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जेसीबी और पॉकलेन मशीनों की सहायता से खान से मलबा हटाया गया।

जान बचाने कूदा, पत्थरों के नीचे दबने से हुई मौत

जानकारी के मुताबिक हादसे के समय खदान मौके पर दो पॉकलेन मशीनें थीं, जिनमें से एक से पत्थर निकालने का काम चल रहा था। अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा गिर पड़ा, जिससे मशीन खिसककर दूर जा गिरी। केबिन में बैठा ड्राइवर, दुर्गेश मामूली रूप से चोटिल हुआ, जबकि जान बचाने के लिए नीचे कूदा हेल्पर सच्चेलाल पत्थरों के मलबे में दब गया।

जयपुर के कारोबारी के पास संचालन

जानकारी के अनुसार, खदान फुलेरा निवासी अंबेदीप सिंह के नाम से 30 साल की लीज पर अलॉट है, जहां पिछले 27 साल से पत्थर निकालने का काम चल रहा है। फिलहाल इस लीज का संचालन जयपुर निवासी अजय अग्रवाल कर रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने खदान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं।

परिजनों को किया सूचित

थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा के अनुसार मृतक के परिजनों को उत्तर प्रदेश सूचना भेज दी गई है। परिजनों के जोबनेर पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और उनकी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें –हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षाकर्मियों ने विमान घेरा

यह भी देखें – दशहरे से पहले रावण पर महंगाई की मार, जयपुर में 60 हजार तक पहुंचे पुतलों के दाम | Dussehra 2026

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

2

2