KBP Times

I.N.D.I.A ब्लॉक के नेता बोले-हम सब एक जुट, राहुल बोले- ज्ञानेश का इस्तीफा हमारा मिशन

Opposition leaders's press conference on gyanesh kumar

Gyanesh Kumar Protest : दिल्ली में राहुल गांधी आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक के बाद सामूहिक प्रेस कॉंफ्रेंस का आयोजन किया। राहुल गांधी ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बर्बाद किया जा रहा है और यह लड़ाई अलग-अलग नहीं, बल्कि एक ही आंदोलन है। उन्होंने कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश का इस्तीफा हमारा मिशन है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- वोट चोरी के प्लान को उजागर करने के लिए विपक्ष एक साथ है। तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने आरोप लगाया कि वोट के साथ अब धरनास्थल भी छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों के अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा।

चाय पर चर्चा के बाद प्रेस से मिले

राहुल गांधी ने आज शाम अपने आवास पर विपक्षी नेताओं और छात्र संगठनों को चाय पर चर्चा के लिए बुलाया था। बैठक में ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के विरोध में आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई। विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

ज्ञानेश कुमार के रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे

टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि हर दिन यह और साफ हो रहा है कि ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व वाला चुनाव आयोग भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को खत्म कर रहा है। घोष ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व वाला चुनाव आयोग बना रहेगा, तब तक भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे।

वोट चोरी और एसआईआर के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि दिल्ली में वोट चोरी और एसआईआर के खिलाफ 2 अक्टूबर से आंदोलन शुरू किया गया था, लेकिन सरकार ने इसे कुचल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस चलाई गई। भूषण ने कहा कि आंदोलन को रोका नहीं जा सकता, क्योंकि विरोध प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि अब इस विरोध में कई और संगठन शामिल होंगे। किसान संगठनों के साथ सिविल सोसाइटी और ट्रेड यूनियन भी आंदोलन में शामिल होंगे।

अमित शाह और ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी कराई

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष एकजुट है और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा हम सब लोग एकजुट हैं। जो कुर्बानी देनी होगी, वह सब मिलकर देंगे। देश गांधी जी का देश है। जो भी संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे।
तेजस्वी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को धोखा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने कठपुतली की तरह काम किया है और उन्हें इसकी सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होते रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे, लेकिन प्रदर्शन स्थल को दिल्ली के बॉर्डर पर शिफ्ट करना सरकार के डर को दिखाता है।

यह पूरे देश से जुड़ा मुद्दा, हम सब साथ

राहुल गांधी के आवास पर चाय पर बैठक में शामिल होने पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कहा- यह पूरे देश से जुड़ा मुद्दा है। हम सभी, चाहे सीजेपी हो या आम आदमी पार्टी, एक ही सत्तावादी सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। इसलिए हम सब एक साथ हैं।

राहुल कभी भी मार्च निकालने का फैसला कर सकते हैं

राहुल गांधी के आवास पर चाय पर बैठक में पहुंचीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल के साथ किसी भी चीज के लिए तैयार रहना चाहिए। आगे क्या होगा, मुझे नहीं पता। लेकिन राहुल कब मार्च निकालने का फैसला कर लें, यह कहा नहीं जा सकता।

बीजेपी की अधिकार नहीं छीन सकती

आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा- अगर बीजेपी सोचती है कि वह लोकतंत्र की नींव पर हमला कर सकती है और जब लोग अपने वोटिंग अधिकारों की मांग के लिए सड़कों पर उतरें, तो उनका विरोध करने का अधिकार भी छीन लिया जाएगा और वे चुप रहेंगे, तो वह गलतफहमी में है।

यह भी पढ़ें –पंजाब में नशीली दवाएं बेचने का विरोध करने पर एक्टिविस्ट की हत्या, समर्थकों ने आरोपी की दुकान तोड़ी

यह भी देखें – “एक पूर्व विधायक को घर के अंदर…”, अतर सिंह भड़ाना की मौत के बाद भड़के लोग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2