KBP Times

सुप्रीम कोर्ट तक प्रदर्शन से पहले राहुल बोले- विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात, कोई भी हो सकता है शामिल

Rahul Gandhi press conference

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉंफ्रेंस कर कहा कि उनका सुप्रीम कोर्ट का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार से लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान बचाने की मुहिम है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे। राहुल ने विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के पहले 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने बताया कि विपक्ष आज कोर्ट में याचिका भी लगाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को किला बना दिया गया है और ट्रेनें-बसें रोकी जा रही हैं। विपक्ष का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा।

सरकार ज्ञानेश कुमार को बचा रही

प्रेस कॉंफ्रेंस में राहुल ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ज्ञानेश कुमार को बचा रही है। सरकार जितना उन्हें बचाएगी, विपक्ष उतना ही सवाल उठाएगा। राहुल ने कहा कि एक महीने, दो महीने या एक साल लग जाए, जब तक न्याय नहीं मिलेगा, विपक्ष अपना संघर्ष जारी रखेगा। राहुल ने कहा कि यह लड़ाई किसी नेता की नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य, सम्मान और संविधान को बचाने की है।

सरकार के 200 अफसर उनके संपर्क में

राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार के 200 अफसर उनके संपर्क में हैं। उन्हें सारी जानकारी दे रहे हैं। राहुल ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो नहीं आ सकते, वे दोपहर 3 बजे सुप्रीम कोर्ट के सामने अपने तरीके से समर्थन जताएं।

शिव का तांडव, इसमें प्लानिंग नहीं होती

राहुल ने कहा, मुझे मेरी बहन कहती है कि प्लान करना चाहिए। मैंने कहा कि तुम समझती नहीं हो। ये शिव का तांडव है। इसमें प्लानिंग नहीं होती। आज हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। कोई प्लान की जरूरत नहीं है। आप क्या सोचते हैं कि आकाशवाणी भवन में हमने प्लान बनाया था। रिजल्ट प्लान से आया या नॉन-प्लान से आया। ये शिव की बारात है। इसमें कोई भी आ सकता है। बस, दिखाना है। आडवाणी की यात्रा में रथ था, उसमें राजा था। उसमें ऑपरेटर था। राजा चल रहा था। राजा रथ में चल रहा था, प्रजा पीछे चल रही थी।

मार्च में सब आइए

राहुल ने कहा, ‘आज का मार्च 1.30 बजे से बाराखंभा से शुरू होगा। सभी लोग आ सकते हैं। संविधान की रक्षा कीजिए। नरेंद्र मोदी का पूरा ब्लूप्रिंट हमारे पास है। ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। इसमें राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी नहीं है।’ उन्होंने कहा, ये हिंदुस्तान की जनता की इन्पॉर्टेंस हैं। देश के हर युवा से कह रहा हूं कि ये आपके फ्यूचर, आपकी इज्जत की लड़ाई है। अगर आप नहीं आ सकते तो 3 बजे जब सुप्रीम कोर्ट के सामने होंगे, तब हमें सॉलिडेरिटी दिखाइए। जिस भी तरीके से ये कर सकते हैं, अपना एक्सप्रेशन करिए। बताइए कि जो हो रहा है, हम उसके खिलाफ हैं। हम ये नहीं होने देंगे।

सभी की आवाज को हम धर्म मानते हैं

राहुल ने कहा, सीजेआई विपक्ष के नेताओं से नहीं मिलेंगे। आपकी जो भी बातें हैं, सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन फाइल करें। आज विपक्ष के नेता सुप्रीम कोर्ट जाकर पिटीशन फाइल करेंगे। करोड़ों युवा लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, जो संविधान को धर्म मानते हैं, सभी की आवाज को हम धर्म मानते हैं और इस पर आक्रमण हो रहा है।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, राहुल बोले- दिल्ली चलो

यह भी देखें – जयपुर के जंगल में स्थित माँ कालक्या का रहस्यमयी और शांत मंदिर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2