KBP Times

I.N.D.I.A इंडिया गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन, CJP के बाद अब कांग्रेस का ऐलान

Congress Protest in delhi

Congress Protest : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घोषणा की है कि लोगों के वोटिंग अधिकारों की रक्षा के लिए विपक्षी इंडिया गठबंधन सोमवार को दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा। बता दें कि दिल्ली में शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है।कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र अलाप्पुझा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे जब तक कि चुनावी प्रक्रिया और व्यवस्था निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं हो जाती।

केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और कहा कि उनकी इन कोशिशों से आखिरकार उनका पतन ही होगा. उन्होंने कहा, पीएम मोदी ऐसे नेता की तरह व्यवहार कर रहे हैं जिनका पतन होने वाला है. वे विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों से डरे हुए हैं।

राहुल गांधी का तमिलनाडु दौरा

वेणुगोपाल ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियां, जिनमें 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद करना भी शामिल है, ये प्रदर्शनकारियों को रोकने या नियंत्रित करने के लिए लगाई गई थीं। बता दें कि दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु के चेन्नई दौरे पर हैं, जहां उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लिया. राहुल गांधी ने चेन्नई के आइलैंड ग्राउंड्स में आयोजित छात्रों की गूंज अभियान के छठे कार्यक्रम में शिरकत की।

तमिलनाडु सीएम विजय से मिले राहुल गांधी

इस दौरे के दौरान वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से भी मिले और दोनों ने चेन्नई के एक रेस्टोरेंट में साथ समय बिताया। राहुल गांधी चेन्नई में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन के कार्यक्रम में भी शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें – भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी हमले तेज, नितिन बोले- अर्बन नक्सल देश को अस्थिर कर रहे

यह भी देखें – हस्तेड़ा गांव में विकास की खुली पोल! खाद-बीज के लिए भटकते किसान, गंदगी से ग्रामीण परेशान | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2