KBP Times

यूपी के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, योगी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पास

Change the name of Airport

Airport : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एशिया का सबसे बडे एयरपोर्ट का नाम बदला जाएगा। अभी जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम जेवर एयरपोर्ट जाना जाता है लेकिन अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया जाएगा। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्य नाथ ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. नाम बदलने के प्रस्ताव को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट में अभिनंदन प्रस्ताव पेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट किए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट से पारित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट में अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया है।

7 अक्टूबर का दिन इतिहास में दर्ज

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उनका हार्दिक अभिनंदन करती है. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन इतिहास में गौरवशाली दिवस के रूप में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए विशेष गौरव का विषय है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से सांसद और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा में राष्ट्र प्रथम और सेवा के प्रति समर्पण ही उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. इस दौरान वैश्विक मंच पर भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

विकास और विरासत के नए युग में शामिल हुआ यूपी

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और सभ्यता से जुड़ी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश अपनी सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास और विरासत के नए युग में शामिल हुआ है। मुख्यमंत्री ने साल 2014 का जिक्र करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आए थे, तब उन्होंने कहा था कि श्मुझे मां गंगा ने बुलाया है.श् सीएम योगी के मुताबिक, प्रधानमंत्री का यह संकल्प आज उत्तर प्रदेश के विकास का बड़ा आधार बना है. प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

2017 के बाद उत्तर प्रदेश ने बनाई नई पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है. साल 2017 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ उत्तर प्रदेश को मिला है. इसकी वजह से प्रदेश ने अपनी नई पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने सुशासन यानी गुड गवर्नेंस को अपनाया है. प्रदेश में लगातार निवेश आ रहा है और आज उत्तर प्रदेश एक सुरक्षित राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम किए जा रहे हैं।

मेट्रो, एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चल रही और पूरी हो चुकी विकास परियोजनाओं का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेट्रो, एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं के जरिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने प्रदेश में 42 राष्ट्रीय मार्गों के निर्माण का जिक्र किया. इसके अलावा दादरी में बन रहे डेडिकेटेड कॉरिडोर और वाराणसी में राष्ट्रीय जलमार्ग की स्थापना को भी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के रूप में गिनाया.मुख्यमंत्री ने लखनऊ में बने ब्रह्मोस असेंबली प्लांट का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के जरिए उत्तर प्रदेश विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें –दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा के सख्त इंतजाम; युवाओं से पूछताछ

यह भी देखें – गोविंदगढ़ की बदहाल तस्वीर! न पानी मिला, न इलाज… हाईवे पर जान जोखिम में

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2