KBP Times

विपक्ष CEC के खिलाफ आगे की रणनीति पर व्यस्त तो दिल्ली पुलिस कर रही रिपोर्ट दर्ज

Congress and Delhi Police

Congress and Delhi Police : मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है और कांग्रेस नेता लगातार आयोग के साथ साथ केन्द्र सरकार और भाजपा पर आरोप लगा रही है वहीं दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेताओं को कानून के दायरे में घेरने के प्रयास में है। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों के खिलाफ आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायत आकाशवाणी की ओर से की गई है। बता दें कि विपक्षी सांसद मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एसआईआर के विरोध में संसद से चुनाव आयोग तक ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाए। मार्च रोक दिया और कई नेताओं को बसों में बैठाकर प्रदर्शन खत्म कराने की तैयारी की।

राहुल-प्रियंका अचानक घुसे आकाशवाणी भवन

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अचानक बस से उतरकर आकाशवाणी भवन के अंदर चले गए। दोनों परिसर में बरगद के पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए। उनके साथ कई नेता और कार्यकर्ता रात करीब 8 बजे तक यहीं बैठे रहे। जानकारी मिली है कि प्रदर्शन के आगे का प्लान बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज इंडिया ब्लॉक के सांसदों को बुलाया है।

ज्ञानेश से समय मांगेंगे सांसद, चिट्‌ठी पर दस्तखत करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने विपक्षी सांसदों को आज दिल्ली के जनपथ स्थित एक होटल में बुलाया है। इस बैठक में सभी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने का समय मांगने के लिए एक चिट्ठी पर दस्तखत करेंगे।

राहुल ने मार्च निकालने की परमिशन नहीं ली

दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि इंडिया ब्लॉक के नेता, 6 अक्टूबर को सुबह करीब 10.30 बजे संसद भवन से चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च निकालेंगे। दिल्ली पुलिस के अनुसार इसके लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया था। इसलिए हमारी तरफ से कोई परमिशन जारी नहीं की गई थी। इस जमावड़े को बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा के उल्लंघन की आशंका के चलते सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

ज्ञानेश कुमार ने गड़बड़ी की, भाजपा ने साथ दिया

विपक्ष का आरोप है कि एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट में बदलाव और नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 की प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने पारदर्शिता नहीं बरती। विपक्ष ने आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों और सुप्रीम कोर्ट में फॉर्म-6 को लेकर हुई सुनवाई का हवाला दिया। कांग्रेस का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने भाजपा का साथ दिया और वोट चोरी कराई।

यह भी पढ़ें –प्रधानमंत्री मोदी बोले- हर संकट ने नया सीखने का मौका दिया; PM -CM पद पर 25 साल पूर्ण होने पर कार्यक्रम

यह भी देखें – जयपुर में Central Park जैसी सुविधाएं बाकी पार्कों में क्यों नहीं? लोगों ने सरकार से पूछे सवाल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2