KBP Times

पूर्व CM गहलोत बोले-पंचायत चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाएगी गांव की जनता

Ex CM Gehlot statement

Ex CM Gehlot Statement :  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश के पंचायत चुनावों में गांव की जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी। सरकार ने हमारी योजनाओं को बंद कर दिया, उसको लेकर लोगों में रिएक्शन है। क्योंकि गांव-गांव में हमारी योजनाएं बहुत पॉपुलर थीं। गरीबों, दलितों, पिछड़ों के लिए जो सोशल सिक्योरिटी की स्कीम थी, वो तमाम स्कीमें इन्होंने बर्बाद कर दीं। नाम बदलना एक बात थी, पर नाम बदलने के बाद में इनको खत्म क्यों किया, ये समझ के परे है।

किसान 20-25 दिन काम करता है

गहलोत ने आगे कहा कि अब इन्होंने जो जुमले बोले हैं कि किसान तो 20-25 दिन ही काम करता है, मुख्यमंत्री को ये बात नहीं बोलनी चाहिए थी। इसका किसानों, गरीबों, गांवों में रिएक्शन है कि 20-25 दिन ही काम करते हैं। फिर बाकी हम क्या करते हैं? इसलिए गांव वाले इनको इस चुनाव में सबक सिखाएंगे और कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी, मुझे पूरा विश्वास है। अशोक गहलोत रविवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे।

पंचायत चुनाव में गुडांगर्दी नहीं चलने देंगे

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- नगर निकाय के चुनावों में इन्होंने जो किया है, वो राजस्थान के इतिहास में कभी नहीं हुआ। इन्होने पूरी तरह से गुंडागर्दी की है, पुलिस से छापे डलवाए, प्रशासन का दुरुपयोग किया। ऐसी स्थिति कभी नहीं बनी, लोगों में आक्रोश है। मैं समझता हूं कि इसके नजीते आज नहीं तो कल भुगतने पड़ेंगे। पंचायत चुनाव में लोग बहुत जागरूक हैं। ये जो कटु अनुभव प्रदेशवासियों को निकाय चुनाव में हुआ है, ये अनुभव पंचायत चुनाव में काम आएगा।

सूखे की स्थिति को सरकार गंभीरता से ले

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- सूखे की जो स्थिति राजस्थान में बनी है, उसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। इसे लेकर अभी से कंटिंजेंसी प्लान बने। इन्होने नरेगा को बंद कर दिया है। इसलिए अब लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा। पहले रोजगार की गारंटी थी, अब वो गारंटी नहीं है। अब राज्य सरकारों की मर्जी है कि वह काम खोलें या नहीं खोलें। नरेगा में काम नहीं देते तो घर बैठे हुए मुआवजा मिलता था। लेकिन अब वो स्थिति नहीं है। आने वाले दिनों में मुनष्य और पशुओं के लिए पीने के पानी का प्रबंधन करना होगा। पशुओं के लिए चारे का प्रबंधन करना है। सरकार को इन सब को गंभीरता से लेना होगा, तभी इस सूखे का मुकाबला कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें -कैप्टन स्मित की बहादुरी पर गांधी परिवार से भाजपा का सवाल- खामोशी क्यों ?

यह भी देखें – जयपुर में कांग्रेस सेवा दल का ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ | भजन के जरिए अनोखा विरोध | Congress Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2