Yusuf Pathan statement : नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया के सांसद यूसुफ पठान ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने से इंकार किया है। यूसुफ पठान ने कहा कि मैंने ऐसा कोई पत्र पीएम को नहीं लिखा और ना ही ऐसी कोई मांग की है। यूसुफ पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरुवार (1 अक्टूबर, 2026) को एक पोस्ट शेयर किया जिसमें यूसुफ ने कहा कि ‘पश्चिम बंगाल, मुर्शिदाबाद, बहरामपुर और पूरे देश के लोग अपने वोट के अधिकार के लिए आवाज उठा रहे हैं. ऐसे वक्त में क्या मैं किसी पुरस्कार के लिए सिफारिश करूंगा? मैंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा है।’
सबूत दिखाइए, वरना इसे फर्जी समझिए
सांसद यूसुफ पठान ने कहा, ‘मेरे नाम से कहानियां गढ़ने वालों से सिर्फ इतना कहना है कि अगर पत्र है, तो उसकी कॉपी को सार्वजनिक कीजिए. सबूत दिखाइए, वरना इसे फर्जी और मेरे नाम का गलत इस्तेमाल समझिए. लोग सच जानना चाहते हैं, अफवाहें नहीं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आज जरूरत अफवाह की नहीं, सच और जनता के हक की आवाज की है. आज एक पूरी पीढ़ी अपने वोट करने के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए लाइन में लगा है. इसके लिए कौन जिम्मेदार है?’
यह भी पढ़ें – Asian Games 2026; भारत को क्रिकेट, हॉकी, गोल्फ, तीरांदाजी और रेस में Gold
यह भी देखें- जयपुर के जनाना अस्पताल की नई IPD पर उठे बड़े सवाल, मरीजों ने बताई बदहाल व्यवस्था



