KBP Times

शेयर मार्किट में लगातार गिरावट से निवेशकों में घबराहट, सेंसेक्स 1000 अंक गिरा

Share market down

Share Market down : भारतीय शेयर बाजार की स्थिति लगातार गिरावट में है। बीते शुक्रवार 25 सितंबर को सातवें हफ्ते लाल निशान में बंद होने के बाद, आज सोमवार को भी बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 1000 अंक गिरावट के साथ 72,900 से नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक गिरावट है, ये 22,850 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, एफएमसीजी शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।

जियो पॉलिटिकल टेंशन

शेयर बाजार में गिरावट के सबसे बडी वजह अमेरिका-ईरान में जल्द डील के आसार नहीं दिख रहे हैं, इससे जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई हैं। वहीं दूसरी और रूस-यूक्रेन के बीच तनाव फिर बढ़ने लगा है। इससे बाजार पर दबाव बना हुआ है।

कच्चा तेल फिर 105 डॉलर के पार

ब्रेंट क्रूड करीब 107 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चिंता से तेल की सप्लाई प्रभावित होने का डर है। महंगा तेल भारत के लिए चिंता है, क्योंकि इससे तेल आयात का खर्च, महंगाई और रुपए पर दबाव बढ़ सकता है।

अमेरिका में बॉन्ड पर ज्यादा रिटर्न मिलने लगा

अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ना निवेशकों की चिंता बढ़ा रहा है। 10-साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़कर 5.11ः पर पहुंच गई है जो 2007 के बाद का उच्चतम स्तर है। बॉन्ड यील्ड किसी सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला सालाना रिटर्न है, जिसे कोई एक संस्था या सरकार सीधे तय नहीं करती, बल्कि यह बाजार में खरीद-बिक्री और मांग-आपूर्ति से तय होती है। जब निवेशक बॉन्ड बेचते हैं तो बॉन्ड की कीमत घटती है और यील्ड (रिटर्न) बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें –जयपुर होटल एसोसिएशन की बैठक; पर्यटन को बढ़ावा देने की रणनीति पर चर्चा

यह भी देखें – जयपुर अग्रवाल शिक्षा समिति चुनाव 2026 | 31 पदों पर मतदान पूरा, देर शाम आएंगे नतीजे | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

2

2