KBP Times

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में भाजपा के डिप्टी मेयर बने, खाटूश्यामजी में कांग्रेस जीती

Deputy Mayor election in Nagar nigam

Deputy Mayor : जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में शनिवार को हुए डिप्टी मेयर पद के चुनाव में भाजपा ने तीनों निगमों पर कब्जा कर लिया है। जयपुर नगर निगम में भाजपा की सरोज कंवर डिप्टी मेयर बन गई हैं। वे जयपुर की पहली महिला डिप्टी मेयर बनी हैं। उन्होंने कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 33 वोट से हराया। सरोज कंवर को 89 वोट और सलमान मंसूरी को 58 वोट मिले। 150 में से 149 पार्षदों ने वोट दिया था। 1 वोट नोटा को मिला, जबकि 1 वोट खारिज हो गया। जोधपुर में भी भाजपा के विजय सिंह पंवार डिप्टी मेयर बने हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुल करीम जॉनी को 4 वोट से हराया। विजय सिंह पंवार को 52 वोट और अब्दुल करीम जॉनी को 48 वोट मिले। कोटा में डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा के विवेक राजवंशी की निर्विरोध जीते। जीत से पहले ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था और डांस करते हुए नोट उड़ाए थे। इस दौरान विवेक भी डांस कर रहे थे। यहां कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारा था। 1 दिन पहले हुए मेयर चुनाव में यहां कांग्रेस पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी। सीकर की खाटूश्यामजी नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस की विनीता ने भाजपा की प्रेमदेवी को 1 वोट से हराया।

पांच शहरों में आचार संहित हट जाएगी

डिप्टी मेयर, उपाध्यक्षों का रिजल्ट घोषित होते ही पांचों शहरों से आचार संहिता हट जाएगी। डिप्टी मेयर और उपाध्यक्षों की वोटिंग होते ही कांग्रेस-बीजेपी के पार्षदों की बाड़ेबंदी खत्म हो जाएगी। शाम को रिजल्ट घोषित होते ही पांचों निकायों के क्षेत्रों में लगी आचार संहिता हट जाएगी। अब खाटूश्यामजी के अलावा किसी निकाय में आचार संहिता नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें –मरुधरा की महापंचायत… गांवों की चौपाल से सत्ता के सिंहासन तक उठते सवाल!

यह भी देखें – निकाय जीत के बाद BJP का पंचायत चुनाव मिशन शुरू | नितिन नवीन ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2