Ali Ahmed : माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की आज कोर्ट में पेशी है। पुलिस झांसी से प्रयागराज कोर्ट लेकर पहुंची है। अली को धमकी, रंगदारी और जान से मारने की कोशिश की से जुड़े मामले में एडीजे कोर्ट में पेश किया जाना है। अली को भारी सुरक्षा के बीच पुलिस तड़के झांसी जेल से लेकर निकली थी। अली की गाड़ी के पीछे भाई अहजम भी गाड़ी से चल रहा था। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी हुई।
पुलिस ने अहजम की गाड़ियों को रोका
कौशांबी में पुलिस ने अहजम की गाड़ियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने अहमज की गाड़ी चेक की। उससे काफिले का पीछा करने को लेकर सवाल-जवाब किए। अहजम ने बताया कि उसे भाई को जेल से लाने का पता चला था, इसलिए वह काफिले के पीछे-पीछे चल रहा था। पुलिस ने उसे काफिले के पीछे-पीछे चलने से मना किया। अली को प्रयागराज कोर्ट लाने के कार्यक्रम को पुलिस ने इतना गोपनीय रखा कि किसी को इसकी खबर तक नहीं हुई।
प्रयागराज कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई
अतीक का गुर्गा असाद कालिया को भी इसी मामले में कोर्ट में पेश किया जाना है। उसे भी कासगंज जेल से लाया जा रहा है। पेशी को देखते हुए प्रयागराज कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले 8 अगस्त को अली को छोटे भाई अबान के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए प्रयागराज लाया गया था। तब हाईकोर्ट ने अली और लखनऊ जेल में बंद उसके भाई उमर को पैरोल दी थी। अबान 6 अगस्त को अली से ही मिलने जा रहा था। झांसी में हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराने से उसकी मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें –यूपी में पोस्टर बाजी से गर्माई सियासत, भाजपा के निशाने पर सपा शासन
यह भी देखें- SI री-एग्जाम खत्म, लेकिन विवाद शुरू! अभ्यर्थियों ने पेपर को बताया लंबा और टाइम टेकिंग | RPSC पर सवाल



