KBP Times

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

SI Re-Exam by RPSC

SI Re-Exam : राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सब-इंस्पेक्टर/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी री एग्जाम-2021 आगामी 20 सितम्बर रविवार को होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए है। परीक्षा में 2.18 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, इसके लिए 11 जिलों में 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी के अनुसार आयोग प्रशासन का प्रयास है कि इस एग्जाम का रिजल्ट 20 दिन में जारी कर दिया जाए।

11 जिलों में 666 परीक्षा केंद्र

एसआई परीक्षा के लिए प्रदेश के 11 जिलों में कुल 666 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें कुल 2 लाख 18 हजार 131 रजिस्टर्ड अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए अजमेर में 74, अलवर में 48, भरतपुर में 58, बीकानेर में 47, हनुमानगढ़ में 23, जयपुर में सर्वाधिक 187, जोधपुर में 81, कोटा में 58, श्रीगंगानगर में 10, टोंक में 16 और उदयपुर में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। प्रथम पारी में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक सामान्य हिंदी का पेपर होगा, जबकि द्वितीय पारी में दोपहर 03.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी।

भर्ती में 7 लाख 97 हजार कैंडिडेट ने किया था आवेदन

जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2021 का विज्ञापन 3 फरवरी 2021 को जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए पहले हुई परीक्षा में 7 लाख 97 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी पिछली परीक्षा (13 से 15 सितंबर 2021) में शामिल हुए थे। पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई। जब री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया, तब 8 मई 2025 को पहले केवल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही मौका दिया गया था। बाद में सभी अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने की छूट दे दी गई। लेकिन एग्जाम की सहमति 2.18 लाख कैंडिडेट्स ने दी।

केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना होगा

परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पूर्व तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बायोमेट्रिक जांच, मेटा ग्लासेस और हाईटेक डिवाइसेज पर पैनी नजर

परीक्षा में किसी भी प्रकार की जालसाजी, नकल या डमी अभ्यर्थी को रोकने के लिए थंब इंप्रेशन और फेस रिकॉगनीशन का उपयोग करते हुए सघन बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण लागू किया गया है। प्रवेश के दौरान भ्भ्डक् और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से अभ्यर्थियों की गहन जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त मेटा ग्लासेस और ब्लूटूथ डिवाइसेज जैसे हाईटेक उपकरणों की रोकथाम के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

यह भी पढ़ें –SBI में 12,000 नौकरियां देने की तैयारी, चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने किया ऐलान

यह भी देखें – राजस्थान निकाय चुनाव: 2028 की सियासी किताब खुली! BJP आगे, कांग्रेस पीछे | निर्दलीय गेमचेंजर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Smart Glasses

कई देशों में स्मार्ट चश्मे के गलत इस्तेमाल पर चिंता, फ्रांस में महिलाओं की रिकॉर्डिंग पर जांच

iPhone-18 launch today in India

iPhone-18 के लिए युवाओं में जबरदस्त क्रेज, सोन सूद बोले-समाज सुधार के लिए लाईन में लगें

Mamta Banarji

TMC उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

Blast near masjid in pakistan

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत, 50 घायल

Iran-America Relations

ईरान के राष्ट्रपति UN बैठक में शामिल होने जाएंगे अमेरिका

TMC symbol and sign

ममता बनर्जी को पार्टी का नाम ‘ममता TMC’ और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चिन्ह मिला, बागी गुट को ‘डेमोक्रेटिक TMC’ और ‘लिफाफा’

Supreme Court and NTA

सुप्रीम कोर्ट के जज जांचेंगे NEET परीक्षा सिस्टम, जाएंगे NTA ऑफिस

Ravneet Bittu

पंजाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री नवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, ‘आप’ पर लगाया आरोप

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

2

2