Ravneet Bittu : पंजाब में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला हुआ है। भाजपा की नशा विरोधी रथ यात्रा शुरू होने से पहले बिट्टू अमृतसर से पठानकोट में यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बिट्टू ने कहा कि बटाला के पास काफिले को घेरा गया। इसके बाद हमला कर गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। उन पर टमाटर और अंडे फेंके गए।
जेड प्लस की सुरक्षा के बाद भी हमला
पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। माहौल बिगड़ते देख उनके सुरक्षाकर्मी तुरंत उन्हें एक घर में ले गए। बिट्टू ने आरोप लगाया कि फतेहगढ़ चूड़ियां से आप के हलका इंचार्ज जोबन रंधावा के समर्थकों ने लंगर की आड़ में उन पर हमला किया है। उन्होंने 3 आरोपियों को भी पकड़ा।
सांसद राघव चड्ढा ने दी प्रतिक्रिया
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी डरी हुई है। घबरा गई है। इसलिए रवनीत बिट्टू पर हमला हुआ। सोचिए, एर्क $ सिक्योरिटी वाले और पूर्व मंत्री के साथ ऐसा हो सकता है तो आम आदमी के साथ क्या होता होगा, ये पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर भी दिखाता है।
संदीप पाठक का विरोध कर रहे थे
इस मामले में आप नेता जोबन रंधावा ने कहा कि वह राज्यसभा सांसद संदीप पाठक का विरोध कर रहे थे, जो इसी काफिले में जा रहे थे। बिट्टू का विरोध करने का कोई इरादा नहीं था, न ही उन्होंने विरोध किया। संदीप पाठक ने कुछ समय पहले ही आप छोड़कर भाजपा जॉइन की थी।
यह भी देखें – झोटवाड़ा में बुलडोजर एक्शन! संजय नगर में मकान टूटा, रोते रहे घरवाले | निगम पर उठे सवाल



