KBP Times

SBI में 12,000 नौकरियां देने की तैयारी, चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने किया ऐलान

SBI Chairman announce

SBI Jobs : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अगले 4 महीनों के भीतर लगभग 12,000 पदों पर बंपर नियुक्तियां की जाएंगी। एसबीआई के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने एक इंटरव्यू में जानकारी साझा करते हुए बताया है कि बैंक इस साल के अंत तक ऑफिसर और क्लर्क दोनों कैडर में योग्य युवाओं को रोजगार देने की तैयारी कर रहा है।

250 से ज्यादा नई शाखाएं खोलेगा बैंक

एसबीआई के चेयरमैन ने बताया कि बैंक चालू वित्त वर्ष में अपने नेटवर्क का विस्तार करने जा रहा है। इसके तहत देश भर में 250 से अधिक नई शाखाएं खोलने की योजना तैयार की गई है। इन शाखाओं के सुचारू संचालन और कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिटायरमेंट और नई आवश्यकताओं के आधार पर यह संख्या थोड़ी बदल सकती है लेकिन साल के अंत तक 12 हजार नियुक्तियां पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

कौन कर सकता है क्लर्क पद के लिए आवेदन

एसबीआई में क्लर्क पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से किसी भी विषय में स्नातक यानी बैचलर डिग्री पास होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र भी इसके लिए आवेदन के पात्र होते हैं। आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी को संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान और समझ होना जरूरी है।

ऑफिसर पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा

एसबीआई ऑफिसर या स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद के लिए सामान्य स्नातक के अलावा संबंधित ट्रेड या फील्ड में B.Tech और MBA जैसी प्रोफेशनल डिग्री मांगी जाती है। कुछ पदों पर संबंधित कार्यक्षेत्र का अनुभव भी अनिवार्य होता है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु, पद और स्केल के अनुसार 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की जाती है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

पिछले साल हुई थीं 25,000 से अधिक भर्तियां

बैंक के चेयरमैन ने बताया कि पिछले साल एसबीआई में बड़े पैमाने पर भर्तियां की गई थीं। बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025-26 में कुल 25633 पदों पर नियुक्तियां पूरी की गईं जिनमें 4640 ऑफिसर, 19340 एसोसिएट और 1653 संविदा कर्मचारी शामिल थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले साल 1500 स्पेशलिस्ट IT ऑफिसर नियुक्त किए जा चुके हैं इसलिए इस साल सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुत बड़ी भर्ती की आवश्यकता नहीं होगी। मार्च 2026 के आंकड़ों के मुताबिक 2.45 लाख से अधिक कार्यबल के साथ एसबीआई देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में शामिल है। फिलहाल नई भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पदों की संख्या, आवेदन की तारीख, योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें –राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

यह भी देखें – गणपति बप्पा मोरया! देश के 4 प्रसिद्ध गणपति धामों की अनोखी कहानी | सिद्धिविनायक से कनिपकम तक

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

study on old age

Study में खुलासा; बुजुर्गों में गिरने का खतरा बढ़ाती हैं नींद-डिप्रेशन की दवाएं

SBI Chairman announce

SBI में 12,000 नौकरियां देने की तैयारी, चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने किया ऐलान

Ganesh utsav

अंबानी परिवार में गणेश उत्सव, सलमान खान ने एंटीलिया में लिया आशीर्वाद

Space arms fix in america

अंतरिक्ष में अमेरिका ने तैनात किए हथियार, चीन, रुस के साथ युद्व हुआ तो होगा भारी नुकसान

Mayor election in state

प्रदेश के 5 नगर निगमों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़-तोड़, 305 निकायों में अध्यक्ष चुनाव के नामांकन शुरू

India-Afghanistan match

भारत-अफगानिस्तान दूसरा T-20 आज, सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं इस पर असमंजस

Malesiya PM And Bollywood songs

मलेशियाई PM अनवर का बॉलीवुड गीतों से लगाव, BRICS नेताओं के साथ गानों की रील

UPI Payment

UPI से 2,000 रुपये तक पेमेंट पर पर कोई चार्ज नहीं, बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से ली जा सकती है फीस

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

2

2