KBP Times

ममता बनर्जी को पार्टी का नाम ‘ममता TMC’ और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चिन्ह मिला, बागी गुट को ‘डेमोक्रेटिक TMC’ और ‘लिफाफा’

TMC symbol and sign

TMC : पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग ने टीएमसी के दोनों गुटों को नए नाम और चुनाव चिह्न दिए हैं। ममता बनर्जी की पार्टी का नाम ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (ममता टीएमसी) और बागी गुट का नाम डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस (डेमोक्रेटिक टीएमसी) नाम दिया गया है। ममता गुट का चुनाव चिह्न फुटबॉल खिलाड़ी और ऋतब्रत बनर्जी वाले गुट का सिंबल लिफाफा होगा। बता दें कि चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव तक टीएमसी के मौजूदा नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। आयोग ने दोनों गुटों से तीन-तीन नाम और चुनाव चिह्न के विकल्प मांगे थे।

ममता ने रात में भेजा जवाब, बागी गुट ने दिए  नाम

उधर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर विवाद जारी है। चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश के बाद ममता बनर्जी गुट ने गुरुवार रात अपने जवाब के साथ तीन नाम और तीन चुनाव चिह्न के विकल्प भेजे। गुट ने आयोग के फैसले पर विरोध भी जताया। दूसरी तरफ ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने भी शुक्रवार सुबह तीन नामों के विकल्प आयोग को भेजे। रिपोर्टों के मुताबिक, इनमें नेशनलिस्ट तृणमूल कांग्रेस, डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस शामिल हैं।

दोनो गुटों के प्रतिनिधियों से बैठक

बता दें कि चुनाव आयोग ने गुरुवार को दिल्ली में दोनों गुटों के प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाई थी। पार्टी में दो गुट हैं। एक का नेतृत्व ममता बनर्जी और दूसरे का अरूप रॉय कर रहे हैं। आयोग ने कहा कि दोनों गुट खुद को असली पार्टी बता रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन सिम्बल्स ऑर्डर, 1968 के नियमों के तहत इस विवाद पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल, टीएमसी के पार्टी सिंबल और नाम के इस्तेमाल पर रोक का आदेश जारी किया गया है।

दो सीटों पर 6 अक्टूबर को हैं उपचुनाव

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव हैं। दोनों गुटों ने एक ही चिह्न पर उम्मीदवार उतारे थे। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी टीएमसी धड़े से मोहम्मद एतेशामुल हक नंदीग्राम और सफीउद्दीन शेख रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व सीएम ममता बनर्जी की टीएमसी ने रविवार को नंदीग्राम से संचिता प्रधान और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है।

यह भी पढ़ें –सुप्रीम कोर्ट के जज जांचेंगे NEET परीक्षा सिस्टम, जाएंगे NTA ऑफिस

यह भी देखें – झोटवाड़ा में बुलडोजर एक्शन! संजय नगर में मकान टूटा, रोते रहे घरवाले | निगम पर उठे सवाल

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Smart Glasses

कई देशों में स्मार्ट चश्मे के गलत इस्तेमाल पर चिंता, फ्रांस में महिलाओं की रिकॉर्डिंग पर जांच

iPhone-18 launch today in India

iPhone-18 के लिए युवाओं में जबरदस्त क्रेज, सोन सूद बोले-समाज सुधार के लिए लाईन में लगें

Mamta Banarji

TMC उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

Blast near masjid in pakistan

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत, 50 घायल

Iran-America Relations

ईरान के राष्ट्रपति UN बैठक में शामिल होने जाएंगे अमेरिका

TMC symbol and sign

ममता बनर्जी को पार्टी का नाम ‘ममता TMC’ और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चिन्ह मिला, बागी गुट को ‘डेमोक्रेटिक TMC’ और ‘लिफाफा’

Supreme Court and NTA

सुप्रीम कोर्ट के जज जांचेंगे NEET परीक्षा सिस्टम, जाएंगे NTA ऑफिस

Ravneet Bittu

पंजाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री नवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, ‘आप’ पर लगाया आरोप

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

2

2