Apple Launch iPhone: ने लॉन्च इवेंट सरप्राइज एंड शाइन में अपने पहले फोल्डेबल फोन iPhone डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। एपल ने इस बार आईफोन 18 सीरीज में सिर्फ प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च किए हैं। इनमें सबसे खास कैमरा है, जिसमें प्रोफेशनल DSLR कैमरे वाली टेक्नॉलॉजी दी गई है। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।
सबसे मंहगा फोन
आईफोन डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा फोन है। इसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपए है, जो टॉप मॉडल में 4.50 लाख तक जाती है। भारत में इसकी बुकिंग 16 अक्टूबर और सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी। आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 लाख रुपए और आईफोन 18 प्रो मैक्स की 1,79,900 रुपए है। इनकी बुकिंग 12 सितंबर से और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। इनके अलावा, इवेंट में एयरपॉड्स 5, एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 भी आए हैं।
Apple , Siri में 6 बड़ी विशेषता
स्क्रीन देखकर काम करना- स्क्रीन पर क्या दिख रहा है, सिरी उसे समझकर सीधे वही टास्क पूरा कर देती है।
निजी डेटा से सटीक जवाब- ईमेल, मैसेज या कैलेंडर से जानकारी निकालकर आपकी फ्लाइट, मीटिंग या प्लान बता देती है।
एप्स के अंदर काम- सिर्फ एप खोलती ही नहीं, बल्कि फोटो एडिट करके किसी को भेजने जैसा अंदर का काम भी कर देती है।
इंसानों जैसी बात- अटक-अटक कर बोलने या अधूरा वाक्य बोलने पर भी बात आसानी से समझ लेती है।
बिना बोले टाइपिंग- स्क्रीन के नीचे डबल टैप करके अब सिरी को लिखकर भी कमांड दे सकते हैं।
चौटजीपीटी सपोर्ट- मुश्किल सवालों के जवाब, टेक्स्ट या रेसिपी के लिए सीधे श्चौटजीपीटीश् से मदद ले लेती है।
यह भी पढ़ें – BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन
यह भी देखें – सिविल लाइंस विधानसभा में किसके सिर सजेगा ताज? जनता के रुख से बड़ा संकेत



